Thursday, April 18, 2024
HomeCHINESE FOODSoya Chilli घर पर कैसे बनाए

Soya Chilli घर पर कैसे बनाए

Rate this post

Soya Chilli एक बहुत भी अनोखी dish है जिसे हम Chilli Paneer व Chicken chilli की तरह ही बनाते है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है बच्चे से लेकर बूढ़े सभी इसको खाना बेहद पसंद करते है।

सोयाबीन एक बहुत ही पौष्टिक व्यंजन है यह हमारे सेहत के लिए भी बेहद लाभदायक होता है। इसके सेवन से शरीर की काफी समस्या दूर हो जाती है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। यह मधुमेह के रोगियों के लिए एहद फायदेमंद होती है। इसके अलावा यह हमारे ह्रदय व हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन हमारी वजन घटाने में भी मदद करता है। साथ ही ये हमारे शरीर में cholesterol की मात्रा को नियंत्रित करता है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज की इस पोस्ट में हम आपको Soya Chilli बनाना बतायेंगे। यह एक healthy recipe है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते है।

Soya Chilli

Soya Chilli को Soya Manchurian भी कहा जाता है क्यूंकि यह बिल्कुल Manchurian की तरह बनाया जाता है। यह एक Chinese recipe है। इसे बनाने के लिए आपको कोई extra ingredients की आवश्यकता भी नहीं पड़ती Soya Chilli व chilli Manchurian आपके घर में मौजूद सामग्री से ही आसानी से बन जाता है। इसे बनाने के लिए हमे बस ज़रूरत है तो कई तरह के sauce की और सब्जियों की।

इसको Deep fry करके बनाया जाता है। वैसे तो यह आसानी से किसी भी Restaurant में मिल जाती है लेकिन आप इसे घर में भी बना सकते है। आप Soya Chilli को Dry Soya Chilli और Gravy Soya Chilli भी बना सकते है। यदि आप इसे snacks के तौर पर खाना चाहते है तो dry बना लें और यदि आप इसे noodles व rice के साथ खाना चाहते है तो gravy वाला बनाये।

तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि

Soya Chilli बनाने की आवश्यक सामग्री 

Soya Chilli बनाने की आवश्यक सामग्री 
Credit-Freepik.com
 S.N                   Ingredients                      Quantity
   1.                  Soya Chunks           1 कप
  2.           नमक           स्वादानुसार
  3.            तेल          आवश्यकतानुसार
 4.         शिमला मिर्च         2 (क्यूब में कटा हुआ)
 5.           प्याज़         2 (क्यूब में कटा हुआ)
 6.         soya sauce            1 कप
 7.        Tomato sauce            1 कप
 8.         हरा प्याज़            आधा कप
 9.         हरी मिर्च          2-3 बारीक कटी हुई
 10.         कॉर्न फ्लोर, मैदा            1 कप
 11.         लहसुन          5-6 कलि बारीक कटी हुई
 12.         अदरक           आधा इंच बारीक कटा हुआ
 13.         विनेगर            1 बड़ा चम्मच
 14.        red chilli sauce                आधा कप
 15.    लाल मिर्च, काली मिर्च पाउडर            1 टेबल स्पून

 

Soya Chunks तैयार करने की विधि 

  • इसे बनाने के लिए हम सबसे पहले सोया chunks को अच्छे से धो लेंगे
  • अब हम इसके बाद एक बर्तन में पानीगैस पर पानी गर्म होने के लिए रख संगे
  • जब पानी गर्म हो जाये तो हम इसमें थोडा नमक डाल देंगे
  • अब हम इसमें सोया chunks डाल देंगे
  • इसे हम कम से कम 5 से 10 के लिए Boil करेंगे
  • जब यह फूल कर गल जाये तो हम इसे छान कर निकाल लेंगे
  • अब हम इसे कुछ देर ठंडा होने के लिए रख देंगे
  • जब  यह ठंडा हो जाये तो हम इसे हाथो की सहायता से दबाकर इसका पानी निकाल लेंगे।
  • अब हम इसे एक बड़े बर्तन में डाल देंगे
  • इसके बाद हम इसमें डालेंगे एक कप मैदा
  • अब हम इसमे आधा कप कॉर्न फ्लोर डाल देंगे
  • आप इसको crispy बनाने के लिए इसमें चावल का आटा भी डाल सकते है।
  • अब हम इसमें नमक डाल देंगे
  • इसके बाद हम इसमें लाल मिर्च पाउडर व कलि मिर्च पाउडर डाल देंगे
  • अब हम इसमें 1 टेबल स्पून के करीब सोया डाल देंगे
  • इसके बाद हम सभी को आपस में अच्छे से मिक्स कर देंगे
  • अब हम एक कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे
  • तेल गर्म हने के बाद हम इसमें सभी सोया chunks को fry करने के लिए डाल देंगे
  • जब यह अच्छी तरह fry हो जाये तो हम इसे एक बरतन में निकाल लेंगे

अब हमारा soya chunks तैयार है अब हम आगे की तैयारी करेंगे

Soya Chilli बनाने की विधि 

Soya Chilli बनाने की विधि 
credit- freepik.com
  • Gravy तैयार केने के लिए हम प्याज़ को क्यूब के आकार में काट लेंगे
  • अब हम इसी तरह शिमला मिर्च भी काट लेंगे
  • इसके बाद हम सबसे पहले एक गहरी मोटे तल की कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे
  • जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन व अदरक डाल देंगे
  • दोनों को हम कम से कम 20 second तक पकाएंगे
  • जब यह हल्का सुनहरा हो जाये तो हम इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल देंगे
  • अब हम इसे कुछ देर तक पकाएंगे
  • इसके बाद हम इसमें प्याज़ व शिमला मिर्च डाल देंगे
  • सभी को चला कर मिक्स कर लेंगे
  • शिमला मिर्च व प्याज़ को हमें बहुत ज्यादा नहीं पकाना है
  • हम इसे बस इतना पकाएंगे की ये crunchy रहे

अब हम इसकी ग्रेवी तैयार करेंगे

Gravy तैयार करने की विधि 

  • गैस का flame हम medium ही रखेंगे
  • अब हम इसमें tomato ketchup डाल देंगे
  • इसके बाद हम इसमें red chilli sauce डाल देंगे
  • अब हम इसमें soya sauce भी दल देंगे
  • इसी के साथ हम इसमें विनेगर डाल देंगे
  • अब हम सभी को आपस में मिक्स कर लेंगे
  • इसके बाद हम इसमें नमक डाल देंगे
  • नमक डालने के बाद भी हम सबको आचे से मिक्स कर लेंगे
  • अब हम इसके बाद एक छोटे bowl में आधा कप कॉर्न फ्लोर डाल देंगे
  • अब कॉर्न फ्लोर में पानी डाल कर इसके एक पतला घोल बना लेंगे
  • इसके बाद हम इसे ग्रेवी में डाल देंगे
  • सभी को मिक्स कर के ग्रेवी गाढ़ी होने तक पकाएंगे
  • जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाये तो हम इसमें सोया chunks डाल देंगे
  • अब सभी को मिक्स कर लेंगे और गैस बंद देंगे

अब हमारा Soya Chilli तैयार है इसे आप कभी भी बना कर खा सकते है।

कुछ महत्वपूर्ण बातें 

उम्मीद है आप सभी यह बहुत अच्छे से जान गये होंगे की यह Soya Chilli कैसे बनाये जाता है  लेकिन क्या आप सभी को यह पता की Soya Chilli बनाते समय आपको कुछ खास चीजों को ध्यान मे रखना बहुत ही जरूरी है यह recipe बनाते समय को किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपके यह Soya Chilli खराब ना हो और आपकी Soya Chilli Recipe को अच्छे से बना सके और यह बहुत ही स्वादिष्ट और एक laziz recipe बनाकर तैयार होती है।

  • अगर आप सभी चाहे तो इसमें गाज़र को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें
  • आप इसे बनाने के लिए चावल के आटे का भी उपयोग कर सकते है
  • Soya Chilli बनाते समय आप chilli sauce घर पर ही खड़े मिर्च को पीस कर बना सकते है

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस को पढने के बाद आप सभी को Soya Chilli Recipe In Hindi अच्छे से समझ मे आ गई होगी। साथ ही आप यह भी जान गए होंगे इसको बनाने मे ज्यादा समय भी नहीं लगता है साथ मे यह हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है।

यदि यह Soya Chilli Recipe In Hindi आपको पसंद आया हैं तो कृप्या इस Laziz Recipe को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे।

अगर आप और भी किसी तरह के Soya Chilli के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट laziz Recipe के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

यह भी पढे –

Types of Gujrati Dhokla

Aloo Kofta कैसे बनाए

 

 

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe