Bhurji एक instant Recipe है जो झटपट बन कर तैयार हो जाती है। इसे बनाने में न तो ज्यादा सामग्री की आवश्यकता पड़ती है और न ही ज्यादा समय लगता है। यह खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होती है। Bhurji omelette के छोटे-छोटे टुकड़ों से बनाया जाता है। वैसे तो यह खुद में ही एक स्वादिष्ट dish है लेकिन इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें अपने मन पसंद की सब्जी Add कर सकते है।
Non-vegetarian को अंडे की भुर्जी बेहद पसंद आती है लेकिन जो Vegetarian है और अंडे का सेवन नहीं कर सकते है वो भी भुर्जी खा सकते है क्यूंकि आज हम जो आपको अपने Bhurji की 3 recipe बताएँगे उनमें से एक पनीर भुर्जी recipe है जिसे Vegetarians और Non-vegetarian दोनों ही खा सकते है। इसके अलावा हमारी तीसरी भुर्जी recipe chicken की भुर्जी है यह भी खाने में बेहद लाजवाब होती है। आप में से कई लोग ने अंडे व पनीर की bhurji खाई होगी लेकिन बहुत कम लोग होंगे जिन्होंने chicken bhurji को try किया होगा
हमारी आज की इस recipe में हम आपको chicken bhurji भी बनाना बतायेंगे
नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में 3 Types Of Bhurji बनाना सीखेंगे।
Bhurji
Bhurji एक भारतीय व्यंजन है जिसे आप Breakfast में बना कर रोटी या bread के साथ खा सकते है। यही नहीं इसे आप dinner में दाल-चावल के साथ side dish के रूप में भी खा सकते है। आज हम आपको 3 तरीके की bhurji बनाना बतायेंगे। Egg Bhurji, Paneer Bhurji, Chicken Bhurji। तीनो ही bhurji हमारे हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है क्यूंकि इसे बनाने में हम जिन Ingredients का उपयोग कर रहे है वो तीनो ही एक पौष्टिक आहार है। इनसे हमे भरपूर मात्रा में Protein, Vitamin और अन्य पोषक तत्त्व प्राप्त होते है।
यह भी पढ़ें-Top 5 Instant Recipe
तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि। सबसे पहले हम अंडे की bhurji बनायेंगे।
Egg Bhurji

ये सभी भुर्जियों में सबसे प्रसिद्ध bhurji है इसे बनाना बेहद आसान है। इसे आप दो तरह से बना सकते है। पहला तो egg को boil करके और दूसरा इसका omelette बना कर। दोनों का ही स्वाद एक दूसरे से बहुत अलग होता है लेकिन दोनों ही खाने में स्वादिष्ट होते है। आज हम जो आपको recipe बतायेंगे उसमें हम omelette के द्वारा अंडे की bhurji बनायेंगे क्यूंकि उबले हुए अंडे की bhurji की तुलना में इसे बनाने में कम समय लगता है।
आवश्यक सामग्री
S.N | Ingredients | Quantity |
1. | अंडा | 4 |
2. | प्याज़ | 3 बारीक कटे हुए |
3. | हरी मिर्च | 6-7 बारीक कटी हुई |
4. | तेल | आवश्यकतानुसार |
5. | नमक | स्वादानुसार |
6. | हल्दी पाउडर | 1 टेबल स्पून |
7. | लाल मिर्च पाउडर | 1 टेबल स्पून |
8. | धनिया पाउडर | 1 टेबल स्पून |
9. | हरा प्याज | 1 कप बारीक कटा हुआ |
10. | लहसुन | 6-7 कलि बारीक कटी हुई |
Egg Bhurji बनाने की विधि
- egg bhurji बनाने के लिए सबसे पहले हम एक पैन या कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे।
- इसके बाद हम इसमें बारीक कटा हुआ प्याज़, हरी मिर्च व लहसुन डाल देंगे।
- सभी चीजों को लगभग 1 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएंगे
- जब तक प्याज पक रहा है तब तक हम एक bowl में egg को तोड़ कर अच्छे से फेट लेंगे।
- आप चाहे तो अंडे में एक चुटकी चाट मसाला डाल सकते है इससे आपकी Bhurji और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी।
- जब हमारा प्याज़ सुनहरा हो जाये तो हम इसमें हरा प्याज़ डाल कर इसे 2 मिनट तक पकाएंगे।
- हमे प्याज़ को बहुत अधिक नहीं पकाना इसे हम हल्का crunchy रख्नेगे।
- जब प्याज़ पक जाये तो हम इसमें फेटे हुए अंडे को डाल देंगे
- इसके बाद हम इसमें नमक, धनिया, हल्दी पाउडर व लाल मिर्च डाल कर मिक्स कर देंगे।
- अब हम अंडे को लगभग 30 second तक छोड़ देंगे
- जब omelette shape ले लेगा तो हम इसे चला कर सभी सब्जियों में मिक्स कर लेंगे।
- अब हम इसे चला-चला कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर लें
- अब हम इसे मिनट तक पकाएंगे।
- इसके बाद इसे एक बर्तन में निकाल लें
अब हमारी Egg Bhurji तैयार है। इसे आप रोटी व bread के साथ खा सकते है
Paneer Bhurji

पनीर bhurji एक veg recipe है। इसे बनाने में हम शिमला मिर्च व गाज़र का भी इस्तेमाल कर सकते है इससे यह और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगने लगती है। इसे बनाना भी egg bhurji बनाने जितना आसान है।
इसे भी पढ़ें-Petha-घर पर पेठा कैसे बनाए
आवश्यक सामग्री

S.N | Ingredients | Quantity |
1. | पनीर | 500 ग्राम |
2. | शिमला मिर्च | 1 कप (बारीक कटा हुआ) |
3. | गाज़र | 2 कप (बारीक कटा हुआ) |
4. | प्याज़ | 1 |
5. | हरी मिर्च | 5-6 बारीक कटी हुई |
6. | तेल | आवश्यकतानुसार |
7. | नमक | स्वादानुसार |
8. | हल्दी, धनिया पाउडर व लाल मिर्च पाउडर | 1-1 टेबल स्पून |
Paneer Bhurji बनाने की विधि
- पनीर भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को हल्के हाथो से मसलकर इसे तोड़ लीजिये
- अब हम एक कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे।
- तेल गर्म होने के बाद हम इसमें प्याज़ व हरी मिर्च तलने के लिए डाल देंगे।
- इसे लगभग 30 second के लिए पकने देंगे।
- जब प्याज़ हल्का सुनहरा हो जाये तो हम इसमें सभी सब्जियों को डाल देंगे।
- हमने अपनी recipe में शिमला मिर्च व गाज़र का इस्तेमाल किया है आप चाहे तो अपने मनपसंद की कोई भी सब्जी डाल सकते है।
- सब्जियों को हम लगभग 3 से 4 मिनट तक पकाएंगे।
- जब सब्जियां हल्की गल जाये तो हम इसमें पनीर डाल देंगे।
- अब हम इसमें सभी मसाले व नमक डालकर सबको आपस में अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
- इसे हम लगभग 4 से 5 मिनट तक चला कर पका लेंगे।
- अच्छी तरह पक जाने के बाद हम गैस बंद कर देंगे।
अब हमारी Paneer Bhurji तैयार है इसे आप मजे से खा सकते है।
Chicken Bhurji
चिकन भुर्जी सभी bhurji में सबसे अलग dish है। बाकि भुर्जियों की तुलना में इसे बनाने में भी अधिक समय लगता है लेकिन यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि
Chicken Bhurji बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

S.N | Ingredients | Quantity |
1. | बोनलेस चिकन | 500 ग्राम |
2. | अदरक, लहसुन का पेस्ट | 1 चम्मच |
3. | गरम मसाला पाउडर | 1 टेबल स्पून |
4. | प्याज़ | 3-4 |
5. | हरी मिर्च | 5-6 बारीक कटी हुई |
6. | तेल | आवश्यकतानुसार |
7. | नमक | स्वादानुसार |
8. | हल्दी, धनिया पाउडर व लाल मिर्च पाउडर | 1-1 टेबल स्पून |
9. | काली मिर्च पाउडर | 1 टेबल स्पून |
10. | विनेगर | 2 टेबल स्पून |
11. | हरी धनिया | आधा कप बारीक कटी हुई |
Chicken Bhurji बनाने की विधि
- चिकन भुर्जी बनाने के लिए हम बोनलेस chicken लेंगे
- अब हम chicken को एक कुकर में डाल कर इसमें हल्दी, धनिया व लाल मिर्च डाल देंगे।
- इसके बाद हम इसमें विनेगर डाल देंगे।
- इसी के साथ हम इसमें एक कप पानी डाल देंगे
- अब हम इसे ढक्कन बंद करके 1 सीटी आने तक पकने देंगे।
- जब यह गल जाये तो हम इसे कुछ देर तक ठंडा होने के लिए रख देंगे।
- जब यह ठंडा हो जाये तो आप या तो इसे हाथो की सहायता से मसल के पीस लें या आप इसे Grinder में Grind कर लें।
- इसे पीसने के बाद हम एक कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे।
- तेल गर्म होने के बाद हम इसमें प्याज़ व हरी मिर्च डाल कर fry कर लेंगे
- जब प्याज़ हल्का सुनहरा हो जाये तो हम इसमें अदरक, लहसुन का पेस्ट डाल देंगे।
- अब हम इसे भी भुन लेंगे।
- लगभग 30 second तक पकाने के बाद हम इसमें Grind किया हुआ Chicken डाल देंगे।
- अब हम इसी में सभी मसाले, नमक व काली मिर्च पाउडर डाल देंगे।
- सबको आपस में मिक्स कर देंगे।
- अब हम इसे लगभग 5 से 8 मिनट तक चला कर पका लेंगे।
- अंत में हम इसकी धनिया के पत्तियों से गार्निशिंग कर देंगे।
अब हमारा chicken bhurji तैयार है। इसे आप रोटी व नान के साथ मजे से आनन्द लेके खा सकते है।
Conclusion
दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को 3 Types Of Bhurji बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।
यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,
यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।
धन्यवाद!
इसे भी पढ़ें-Chicken Momos Recipe In Hindi

मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी