Chilla एक ऐसी recipe है जो तुरंत बनकर तैयार हो जाती है। इसे बनाने में मुश्किल से 10 मिनट लगते है। Chilla आपके घर में मौजूद सामग्री से ही बन जाता है इसे बनाने के लिए ज्यादा Ingredients की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है। साथ ही इसे बनाना इतना आसान है की इसे कोई 5 वर्ष का बच्चा भी बना सकता है। वैसे तो Chilla बेसन का बनाया जाता है लेकिन आज हम आपको बेसन के अलावा भी 2 अन्य तरीके का भी Chilla बनाना बताएँगे।
चिल्ला बनाने में जितना आसान है खाने में भी उतना ही स्वादिष्ट होता है। इसे आप Breakfast, lunch व Dinner किसी भी समय बना कर खा सकते है। यह बच्चे से लेकर बूढ़े सभी को पसंद आता हैं। सुबह का नाश्ता बनाते समय आपको नाश्ते के साथ-साथ बच्चो का lunch भी तैयार करना रहता है ऐसे में समय की सबसे अधिक समस्या रहती है।आप इसे अपने Breakfast में add करके समय बचा सकते है।
नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में 3 Types Of Chilla बनाना सीखेंगे।
Chilla
Chilla एक भारतीय Dish है। इसे अलग-अलग जगह पर अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए हम इसका बेटर तैयार कर के अपने मनपसंद की सब्जियों को बारीक काट कर डाल देते है। इससे यह और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगने लगता है। यह Tasty व instant recipe होने के साथ-साथ एक Healthy recipe भी है। बेसन चने की दाल से बनता जिसमें भरपूर मात्रा में पोषण पाया जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन व आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा ये कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
बेसन का सेवन Diabetes के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। बेसन में रक्त में शर्करा की मात्रा को कम करने के गुण पाए जाते है। यह ह्रदय के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। साथ ही यह हड्डियों को भी मज़बूत बनाता है। तो जब यह हमारे सेहत के लिए इतना फायदेमंद है तो क्यूँ न हम इसे अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करे।
तो चलिए सीखते है 3 तरीके के Chilla बनाने की विधि
Besan Chilla

बेसन का Chilla सभी चिल्ले में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। अधिकतर जगहों पर बेसन का ही Chilla खाया जाता है और सभी चिल्लो में सबसे ज्यादा फायदेमंद भी यही होता है। यदि आपके घर में बेसन है तो इसे आप झटपट बना कर खा सकते है।
यह भी पढ़ें-Top 5 Instant Recipe
आवश्यक सामग्री
S.N | Ingredients | Quantity |
1. | बेसन | 1 कप |
2. | दही | 1 बड़ा चम्मच |
3. | नमक | स्वादानुसार |
4. | तेल | आवश्यकतानुसार |
5. | प्याज़ | 1 (बारीक कटा हुआ) |
6. | हरी मिर्च | 2-3 (बारीक कटी हुई) |
7. | शिमला मिर्च | 1 (बारीक कटा हुआ) |
8. | गाज़र | 1 बड़ा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ) |
9. | हल्दी पाउडर | आधा टेबल स्पून |
10. | आमचूर पाउडर | 1 टेबल स्पून |
Besan Chilla बनाने की विधि
- बेसन का चिल्ला बनाने के लिए हम सबसे पहले एक बड़े Bowl में बेसन ले लेंगे।
- इसके बाद हम इसमें दही डाल कर दोनों को मिक्स कर देंगे।
- इसी में हम प्याज व हरी मिर्च को भी काट कर डाल देंगे।
- अब हम इसमें नमक, हल्दी व आमचूर पाउडर डाल देंगे।
- इसके बाद हम इसमें शिमला मिर्च व गाज़र भी काट कर डाल देंगे।
- अब हम सभी को आपस में मिक्स कर देंगे।
- जब सभी अच्छी तरह से मिक्स हो जाये तो हम इसमें पानी डाल कर इसका बेटर तैयार कर लेंगे।
- बेटर को लगातार चला कर अच्छी तरह से फेट लेंगे ताकि इसमें कोई गाँठ न रह जाए।
- बेटर तैयार होने के बाद हम इसे लगभग 5 से 10 मिनट के लिए ढक कर रख लेंगे।
- 5 मिनट बाद हम बेटर को एक बार फिर फेट लेंगे।
- अब हम एक कढाई या पैन में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे।
- तेल गर्म होने के बाद हम बेटर को किसी गोल चम्मच की सहायता से पैन में डाल देंगे।
- बेटर को चम्मच की सहायता से पैन पर फैला देंगे।
- इसे हम दोनों तरफ अच्छे से सेक लेंगे।
अब हमारा Besan Chilla तैयार है इसे आप मजे से हरी धनिया की चटनी के साथ खा सकते है।
Rava Chilla

रवा चिल्ला खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। वैसे तो ये खाने में स्वादिष्ट होता ही है लेकिन हम इसमें अपने मनपसंद की सब्जी डालकर इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना सकते है। इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए आप इसमें अपने मनपसंद के मसाले भी डाल सकते है।
आवश्यक सामग्री
S.N | Ingredients | Quantity |
1. | रवा | 1 कप |
2. | दही | 1 बड़ा चम्मच |
3. | प्याज़ | 1 (बारीक कटा हुआ) |
4. | तेल | आवश्यकतानुसार |
5. | काली मिर्च पाउडर | 1 टेबल स्पून |
6. | हरी मिर्च | 2-3 (बारीक कटी हुई) |
7. | हरा मटर | आधा कप |
8. | गाज़र | 1 बड़ा चम्मच |
9. | नमक | स्वादानुसार |
10. | चाट मसाला | 1 टेबल स्पून |
Rava Chilla बनाने की विधि
- रवा चिल्ला बनाने के लिए हम सबसे पहले एक बड़े bowl में Rava लेंगे।
- अब हम इसमें दही व पानी डाल कर कर इसे अच्छी तरह फेट लेंगे।
- इसे फेटते समय इस बात का ध्यान दे की इसमें कोई lumps (गांठ) न पड़े।
- अब हम इसे लगभग 15 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे।
- जब तक यह तैयार हो रहा है तब तक हम अपनी सब्जियों को बारीक काट लेंगे।
- मटर को धो लें या इसे आप पीस कर भी बेटर में मिक्स कर सकते है।
- अब हमारा बेटर तैयार है इसमें हम सभी सब्जियों को डाल देंगे।
- इसके बाद हम इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर व चाट मसाला डाल कर सभी को अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
- अब हम एक पैन में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे।
- जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसमें बेटर डाल कर इसे चम्मच की सहायता से फैला लेंगे।
- इसे बिना चलाये 1 minute तक पकने देंगे नहीं तो यह टूट जायेगा।
- जब यह अच्छी तरह से एक तरफ से पक जाये तो हम इसे दूसरी तरफ भी पलट कर सेक लेंगे।
अब हमारा Rava Chilla तैयार है इसे आप मज़े से खा सकते है।
Aate Ka Chilla

आटा सभी के घर में मौजूद रहता है इसलिए आटे का चिल्ला आप कभी भी बना कर खा सकते है। हमने इसे बनाने में दही का उपयोग भी किया है आप चाहे तो दही डाले बिना भी इसे बना सकते है। Aate Ka Chilla भी हमारे लिए फायदेमंद होता है। Aate का मीठा चिल्ला एक साल के बच्चो को भी खाने के लिए बताया जाता है।
आवश्यक सामग्री
S.N | Ingredients | Quantity |
1. | आटा | 1 कप |
2. | दही | 1 बड़ा चम्मच |
3. | हरी धनिया | आधा कप |
4. | तेल | आवश्यकतानुसार |
5. | काली मिर्च पाउडर | 1 टेबल स्पून |
6. | हरी मिर्च | 2-3 (बारीक कटी हुई) |
7. | टमाटर | 1 बारीक कटा हुआ |
8. | चुकंदर | 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ |
9. | नमक | स्वादानुसार |
10. | आमचूर | 1 टेबल स्पून |
11. | प्याज़ | 1 (बारीक कटा हुआ) |
Aate Ka Chilla बनाने की विधि
- आटे का चिल्ला बनाने के लिए सबसे पहले हम एक bowl में आटा लेंगे।
- अब हम इसमें दही व पानी डाल कर इसे फेट लेंगे और इसे 5 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे।
- सभी सब्जियों को धो कर बारीक काट लेंगे।
- हमने हमारे Chilla में चुकंदर का भी उपयोग किया है क्यूंकि इससे हमारे चिल्ला का कलर अच्छा आएगा और ये हमारे सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
- 5 मिनट बाद हम बेटर में सभी Vegetables व धनिया की पत्तियों को डाल कर मिक्स कर देंगे।
- इसके बाद हम बेटर में नमक व सभी मसाले भी डाल देंगे।
- अब हम सभी को आपस में अच्छे से मिक्स कर लेंगे
- इसके बाद हम एक कढाई या पैन में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे।
- जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसमें चिल्ला डाल कर दोनों तरफ अच्छे से पका लेंगे।
- जब यह दोनों तरफ से हल्का सुनहरा हो जाए तो हम इसे निकाल लेंगे।
अब हमारा Aate Ka Chilla है। इसे आप Breakfast या lunch में कभी भी बना कर खा सकते है। इसे आप स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं।
Conclusion
दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Chilla बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।
यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,
यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।
धन्यवाद!
इसे भी पढ़ें-Paneer Roll Recipe In Hindi

मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी