Smoothie कम समय में बनने वाली एक ऐसी laziz recipe है जो काफी healthy होती है। यह अलग-अलग fruit से अलग-अलग flavour में बनाई जाती है। आप घर पर ही 5 minute में Guava, Banana, Mango Strawberry और Kiwi Smoothie बनाकर सबको सर्व कर सकती है यह एक healthy breakfast है सिर्फ ब्रेकफास्ट ही नहीं इसे आप किसी भी समय पी सकते है
नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Smoothie बनाना सीखेंगे।
Guava Smoothie

guava में कई सारे ऐसे गुण पाए जाते है जो हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। यह हमारे पेट के लिए अच्छा होता है। यह हमारे ह्रदय के लिए भी लाभदायक होता है। मासिक चक्र के दौरान महिलाओ में होने वाले दर्द में भी अमरुद खाने से राहत मिलती है। इसके अलावा अमरुद वजन कम करने में भी मदद करता है।
अब जिसके इतने सारे फायदे हो क्यूँ न हम उसमें थोडा स्वाद और add कर के अपने परिवार के सभी सदस्यों को खिलाये।
तो चलिए सीखते है Guava Smoothie बनाने की विधि
S.N | Ingredients | Quality |
1. | अमरूद | 4-5 कटे हुए |
2. | चीनी | 1 कप |
3. | दूध | डेढ़ कप |
4. | बर्फ के टुकड़े | 8-10 |
बनाने की विधि
- Guava Smoothie बनाने के लिए हम सबसे पहले अमरुद को अच्छी तरह धोकर टुकड़ों में काट लेंगे।
- अब हम grinder की मदद से अमरुद को पीस लेंगे।
- grinder के उसी जार में हम साथ में चीनी पीस लेंगे और दूध भी डाल देंगे।
- दूध हमे बहुत ज्यादा नहीं डालना है वरना हमारी smoothie बहुत पतली हो जाएगी ।
- अब हम grinder में ice cube डाल कर अच्छे से सबको पीस लेंगे।
- इसके बाद हम इसे एक गिलास में निकाल लेंगे।
- आप चाहे तो गिलास के एक साइड में अमरुद का slice लगा सकते है इससे यह देखने में आकर्षक लगेगा।
यह भी पढ़ें-Types Of Gujrati Dhokla
अब आपका Guava Smoothie तैयार है इसे आप नारियल के बुरादे से इसकी गार्निशिंग कर के सर्व कर सकते है।
Banana Smoothie

Banana एक बहुत ही पौष्टिक फल है। इसके सेवन से कमजोरी दूर होती है। इसमें पाया जाने वाला एक रसायन तनाव को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह वजन बढाने और घटाने दोनों में ही मदद करता है। Banana smoothie बनाना भी Guava Smoothie बनाने जितना ही आसान है तो चलिए सीखते Banana smoothie बनाने का सही तरीका।
S.N | Ingredients | Quality |
1. | केला | 4-5 कटे हुए |
2. | चीनी | 1 कप |
3. | दूध | डेढ़ कप |
4. | बर्फ के टुकड़े | 8-10 |
5. | शहद | 1 टेबल स्पून |
6. | दही | आधा कप |
बनाने की विधि
- Banana Smoothie बनाने के लिए हम Banana को छील कर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
- अब हम Banana के सभी टुकड़ों को Grinder में डाल देंगे।
- इसी jar में हम चीनी, दूध, शहद और दही डाल देंगे
- इसके बाद हम इसी जार में कुछ Ice Cubes डालेंगे और सभी को अच्छी तरह पीस लेंगे।
- अब हम दोबारा जार में थोड़ा-सा दूध डालेंगे और इसे दोबारा पीस लेंगे।
- इसके बाद इसे एक गिलास में निकाल लेंगे।
अब हमारा Banana Smoothie तैयार है। इसकी गार्निशिंग करके आप इसे सर्व कर सकते है।
Mango Smoothie

आम अधिकतर लोगो का favourite फल है। लोग गर्मी के मौसम में इसे बड़े चाव से खाते है। यह स्वाद में बेहद लाजवाब होता है। लोग इसका Shake बना कर भी पीते है यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारे health के लिए भी लाभदायक होता है। आम हमारे पाचन क्रिया के लिए लाभदायक होता है आम में विटामिन-C पाया जाता है जो हमारे health के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इसे ज्यादा खाने से फोड़े-फुंसी की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि आम की तासीर गर्म होती है।
तो चलिए सीखते है Mango Smoothie बनाने की विधि
S.N | Ingredient | Quality |
1. | आम | 4-5 बिना रेशे वाले |
2. | दूध | 2 कप |
3. | दही | 1 कप |
4. | चीनी | 1 कप (पीसा हुआ) |
5. | बर्फ के टुकड़े | 8-10 |
6. | अमूल क्रीम | 1 कप |
बनाने की विधि
- Mango smoothie बनाने के लिए हम सबसे पहले आम को छील कर टुकड़ों में काट लेंगे।
- अब हम इसे grinder में डाल लेंगे।
- इसी grinder में हम चीनी, अमूल क्रीम, दूध व दही डाल कर सबको अच्छे से grinder की सहायता से पीस लेंगे।
- अब हम इसमें बर्फ के टुकड़े डाल कर एक बार फिर इसे पीस लेंगे।
- इसके बाद हम इसे एक ग्लास में निकाल लेंगे।
अब हमारा mango smoothie तैयार है। अब आप अमूल क्रीम से इसकी गार्निशिंग कर सकते है। आप चाहे तो नारियल के बुरादे, चेरी व अन्य और भी किसी चीज़ से इसकी गार्निशिंग करके सर्व कर सकते है। गार्निशिंग करने से यह देखने में और भी ज्यादा आकर्षक लगता है।
Strawberry Smoothie

Strawberry भी बहुत लोगो का पसंदीदा फल है। आजकल तो चाहे वो cake हो, Shake हो, Ice-Cream हो या अन्य कोई दूसरी चीज़ हम हर चीज़ में Strawberry का flavour डाला जा रहा है। यह किसी भी dish के स्वाद को दोगुना कर देता है। अक्सर हमने ये देखा है की यदि कोई चीज़ खाने में स्वादिष्ट होती है तो वह health के लिए नुकसान दायक होती है। लेकिन strawberry स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारे health के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है।
इसके खाने से Blood pressure maintain रहता है, यह हमारी वजन घटाने में भी मदद करता है। इसके अलावा ये कैंसर के रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही साथ यह हड्डियों व आँखों की समस्या के लिए भी फायदेमंद होता है।
तो चलिए सीखते है Strawberry Smoothie बनाने की विधि
S.N | Ingredient | Quality |
1. | स्ट्रॉबेरी | 1 कप |
2. | दूध | आधा कप |
3. | दही | आधा कप |
4. | चीनी | 3 बड़े चम्मच |
5. | केला | आधा कप |
6. | बर्फ के टुकड़े | 8-10 क्यूब |
बनाने की विधि
- Strawberry smoothie बनाने के लिए के लिए हम सबसे पहले Strawberry को धोकर उसके डंडियों को अलग कर लेंगे।
- अब हम केले को छील कर छोट-छोटे टुकडो में काट लेंगे।
- इसके बाद हम Strawberry को 2 से 3 टुकडो में काट लेंगे।
- अब हम strawberry व केले को Grinder में डाल कर पीस लेंगे।
- इसी के साथ हम चीनी, दूध, दही को भी grinder में डाल कर अच्छी तरह पीस लेंगे।
- अब हम इसी प्यूरी में बर्फ के टुकड़े डाल कर एक बार फिर अच्छे से Grind कर लेंगे।
- इसके बाद हम इसे किसी बर्तन में निकाल लेंगे।
अब हमारा strawberry smoothie तैयार है। इसे आप strawberry व Dry Fruit से गार्निशिंग कर के सर्व कर सकते है।
Kiwi Smoothie

कीवी हमारे लिए कितना फायदेमंद है यह बात शायद ही किसी से छुपी हुई होगी। यह हमारे इम्युनिटी को boost करता है। यह हमारे शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। साथ ही ये डायबिटीज को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। गर्मी के मौसम में इसका सेवन करने से fresh महसूस होता है साथ ही साथ यह हमारे शरीर को energy भी देता है। इसलिए आज हमने अपने Types of smoothie में Kiwi smoothie को भी add किया है।
तो चलिए सीखते है इसे बनाने का सही तरीका
S.N | Ingredient | Quality |
1. | कीवी | 1 कप (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटे हुए) |
2. | दूध | आधा कप |
3. | पुदीने की पत्तियां | आधा कप |
4. | चीनी | 3 बड़े चम्मच |
5. | केला | आधा कप |
6. | बर्फ के टुकड़े | 8-10 क्यूब |
7. | चिया सीड | 1 चम्मच |
बनाने की विधि
- Kiwi smoothie बनाने के लिए हम सबसे पहले Kiwi को धोकर उसे छील लेंगे।
- अब हम केले को छीलकर काट लेंगे।
- इसके बाद हम मिक्सी के जार में Kiwi व केले को टुकड़ों को डाल देंगे।
- अब हम इसे Grinder की सहायता से पीस लेंगे।
- इसके बाद हम इसमें चीनी, दूध, पुदीने की पत्ती और चिया सीड डाल देंगे।
- आखिर में हम इसमें ice cubes डाल कर एक बार फिर से पीस लेंगे।
- अब हम अपने smoothie को एक बर्तन में निकाल लेंगे।
अब आपकी Kiwi Smoothie तैयार है। इसे आप गार्निशिंग करके सर्व कर सकते है।
Conclusion
दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Guava, Banana, Mango Strawberry और Kiwi Smoothie बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।
यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,
यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।
धन्यवाद!
इसे भी पढ़ें-Chocolate Swiss Roll कैसे बनाए।

मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी