Snacks (Nasta) जिसे बानना बहुत ही आसान है और आप इसे सुबह व शाम के नाश्ते मे खा सकते है Snacks केवल 10 मिनट मे ही बनकर तैयार हो जाते है तो आज हम एक नयी laziz Recipe के साथ हाजिर है जो की है 2 Types of Snacks In Hindi. जिसको पढ़कर आप सभी इसे घर में आसानी से बना सकते हैं दो तरह के Snacks (2 Types of Snacks In Hindi) को पढ़कर बहुत ही आसान तरीके से बनाने वाली recipe है आप सभी यह रेसिपी laziz recipe website पर पढ़ रहे हैं।
नमस्कार मैं Divya Vishwakarma इस lazizrecipe.com वेबसाइट पर आप सभी का एक बार फिर से स्वागत करती हूँ। आज हम आपको अपने इस Article में 2 Types of Snacks In Hindi मे बताने जा रहे है और इसे बनाते समय क्या–क्या सावधानियां रखे इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे।
Snacks (Nasta)
दोस्तों अगर आपके साथ भी सुबह वाली Problem होती है तो ऐसा करे आप कोई ऐसी Recipe बनाए जो झटपट बनकर तैयार हो जाए तो आज मे आपको बताने जा रही हूँ Potato Cutlet और Besan ke Appe जो खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट होता है साथ ही साथ मे वह हमारी Health के लिए फायदेमंद भी रहता है इससे हमारी सेहत पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है ये दोनों Recipe बहुत ही जल्द बनकर तैयार हो जाते है और इसे बनाने के लिए आपको कोई भी अलग से तैयारी नहीं करनी पड़ेगी और बनाने के बाद ये स्वाद मे बेहद ही स्वादिष्ट होते है।
Potato Cutlet और Besan ke Appe के नाम से ही पता चल रहा होगा की ये आलू और बेसन की सहायता से बनाया जाता है आलू और बेसन तो सभी के घरों मे होता है तो इस Recipe को आप बहुत ही जल्द बना सकते है और इसे खाने के लिए आप साथ मे मीठी और तीखी वाली चटनी सर्व कर सकते है।
तो चलिए सीखते है हमारी Instant recipe Potato Cutlet और Besan ke Appe बनाने की विधि।
Potato Cutlet Snacks

Potato Cutlet यह एक बहुत ही स्वादिष्ट नाश्ता है जिसे आप सुबह या शाम को चाय के साथ बनाकर खा सकते है यह खाने मे बहुत Crispy लगता है जिसे आप चटनी के साथ भी खा सकते है। इसे बनाने मे ज्यादा समय नहीं लागत है आप इसे सुबह नाश्ते मे झटपट बनाकर तैयार कर सकते है इसे तैयार करने मे आपको बहुत ही कम सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी तो आईए जानते है Aloo Cutlet banane ki vidhi.
S.No | Ingredients | Quantity |
1. | आलू – Potato | 5-6 |
2. | मैदा – Refined Flour | 8 कप |
3. | ब्रेड क्रम – Bread Crumbs | ½ कप |
4. | प्याज – Onion | 1 कप |
5. | हरी मिर्च – Green Chilli | 2-3 |
6. | हींग – Asafoetida | 1 pinch |
7. | गरम और चाट मसाला – Gram & Chaat Masala | 1 टेबल स्पून |
8. | जीरा और लाल मिर्च पाउडर – Cumin & Red Chilli Powder | 1 टेबल स्पून |
9. | अदरक – Ginger | 1 inch |
10. | नमक – Salt | स्वादनुसर |
11. | हरी धनिया – Green coriander | 1 कप |
12. | तेल – Oil | आवश्यकत के अनुसार |
Potato Cutlet Recipe In Hindi
- Potato Cutlet बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू को कुकर मे उबाल ले।
- उसके बाद आलू को अच्छे से मैस कर लीजिए।
- उसके बाद आप गैस पर एक कड़ाई मे थोड़ा सा तेल डाल कर चाढ़ा दीजिए।
- तेल गरम होने के बाद आप उसमे हींग डाल दीजिए फिर chopped किया हुआ प्याज डाल दीजिए।
- फिर उसमे कटी हुए हरी मिर्च डाल दे सबको अच्छे से भुना लीजिए।
- भुनाने के बाद उसमे सारे मसाले डाल दीजिए जैसे गरम मसाला, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डालने के बाद सबको अच्छे से मिला दीजिए।
- उसके बाद मैस किये हुए आलू डाल कर उनको अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- फिर उसमे स्वादनुसार नमक डाल कर फिर अच्छे से मिक्स कर ले और ऊपर से हरी धनिया डाल कर मिक्स कर दे।
- अब आप तैयार किये हुए आलू को एक प्लेट मे निकाल ले।
- जब आलू थोड़ा ठंडा हो जाए तब आप उसमे Bread Crumbs डाल कर मिक्स कर देंगे।
- अब आलू को हाथों की मदद से उसको Cutlet का आकार दे दीजिए और सारी आलू के Cutlet को तैयार कर ले।
- उसके बाद एक कटोरी मे थोड़ा मैदा ले उसमे नमक, लाल मिर्च मिलकर एक घोल तैयार कर ले और एक कटोरी मे Bread Crumbs निकाल ले।
- अब कड़ाई गैस पर चाढ़ा दीजिए और आलू की टिक्की को पहले मैदे के घोल मे dip करे फिर Bread Crumbs मे।
- इसी तरह से सारी टिक्की तैयार कर ले और cutlet को अच्छे से fry कर ले।
- उसके बास इसे आप एक प्लेट मे निकाल ले।
अब हमारी Potato Cutlet अच्छे से फ्राइ होके तैयार हो गए है अब आप इसे सर्व कर सकते है चाय या चटनी के साथ मे और इसका खाने का आनंद ले सकते है।
यह भी पढे –Dabeli घर पर कैसे बनाए
Besan ke Appe Snacks

बेसन के अप्पे एक बहुत ही स्वादिष्ट Nasta है अगर आप भी सुबह जल्दी जल्दी मे है तो आप इस Besan ke Appe को बहुत ही जल्द बनाकर तैयार कर सकते है। तो अगर आप भी इस Besan ke Appe के Naste को बानना चाहते है तो इस Recipe को जरूर पढे इसमे आपको बहुत ही आसानी से बनाने वाली recipe बताई गई है।
S.No | Ingredients | Quantity |
1. | बेसन | 1 कप |
2. | रवा | 1 कप |
3. | पालक | 1 कप |
4. | प्याज – Onion | 1 कप |
5. | हरी मिर्च और जीरा – Cumin & Green Chilli | ¼ टेबल स्पून |
6. | हींग – Asafoetida | 1 pinch |
7. | बेकिंग पाउडर | ¼ टेबल स्पून |
8. | लाल मिर्च और हल्दी पाउडर – Turmeric & Red Chilli Powder | ¼ टेबल स्पून |
9. | अदरक लहसुन – Ginger Garlic Paste | ½ टेबल स्पून |
10. | नमक – Salt | स्वादनुसर |
11. | हरी धनिया – Green coriander | 1 कप |
12. | तेल – Oil | आवश्यकत के अनुसार |
13. | गरम मसाला – Gram Masala | ¼ टेबल स्पून |
Besan ke Appe बनाने की विधि
- Besan ke Appe बनाने के लिए आप एक कटोरे मे बेसन लीजिए।
- उसमे पालक को बारीक से काट कर डाल दे फिर उसमे स्वादनुसार नमक डाल दीजिए।
- उसके बाद लाल मिर्च पाउडर, हींग, अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर और गरम मसाला डाल कर सबको मिला देंगे।
- सबको अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमे 2 टेबल स्पून रवा डाल देंगे।
- और सभी को अच्छे से मिक्स कर देंगे उसके बाद इसमे थोड़ा थोड़ा करके पानी डालेंगे।
- अब इसके एक अच्छे सा बैटर तैयार करेंगे ध्यान रहा बैटर ना ही ज्यादा पतला होना चाहिए और ना ज्यादा गाढ़ा।
- जब आपका बटेर अच्छे से तैयार हो जाए उसके बाद आप अप्पे वाला साँचा लीजिए।
- उसमे पहले से थोड़ा थोड़ा तेल लगा दे अगर आप लगाना चाहते है तो।
- तेल लगाने के बाद आप उसे गैस पर गरम होने के लिए चाढ़ा दीजिए।
- जब आपका पैन अच्छे से गरम हो जाए तब आप उसमे तैयार किया हुआ बैटर अच्छे से डाल दीजिए।
- ध्यान रहे बैटर को पूरा ऊपर तक नहीं भरना है।
- जब सभी खाँचो मे बैटर डालने के बाद आप गैस को धीमा कर दे और ढाकन लगा दीजिए।
- कम से कम 3-4 मिनट के लिए पकाने दे उसके बाद सारे अप्पे को पलट दे और सैम दूसरे तरफ भी इसी तरह से पका ले।
- जब सारे अप्पे आचे से पक जाए तब आप अप्पे को एक प्लेट मे निकाल ले।
अब हमारी Besan ke Appe भी अच्छे से फ्राइ होके तैयार हो गए है अब आप इसे सर्व कर सकते है चाय या चटनी के साथ मे और इसका खाने का आनंद ले सकते है।
Conclusion
दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को 2 Types of Snacks (Nasta) बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।
यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे।
यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।
धन्यवाद!
Chicken Cutlet Recipe In Hindi

मेरा नाम दिव्या हैं , मैं lazizrecipe.com टीम से पेशेवर राइटर और एडिटर हूँ। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी ।