Thursday, March 28, 2024
HomeITALIAN DISHVeg Hot Dog कैसे बनाए

Veg Hot Dog कैसे बनाए

Rate this post

Veg Hot Dog का नाम सुनकर ही आपको थोड़ा अटपटा लग रहा होगा क्यूँकी Hot Dog Basically एक nonveg Recipe है लेकिन इसे आप घर पर अपने हाथो से बना कर एक veg recipe बना सकते है। इसे बनाने के लिए आप साधारण सब्जियों का उपयोग कर सकते है। Hot Dog अपने shape के साथ-साथ अपने अनोखे नाम के वजह से भी जाना जाता है। साधारण Hot Dog बनाने के लिए हम Chicken sausage का उपयोग करते है लेकिन आज हम आपको अपनी इस recipe में veg sausage बनाना सिखायेंगे।

Hot Dog खाना बच्चो व खासतौर पर youngsters को बेहद पसंद लेकिन अगर आप इसे सिर्फ इस वजह से नहीं खा पा रहे क्यूंकि आप vegetarian है तो अब आप भी अपना favourite Hot Dog खा सकेंगे क्यूंकि आज हम अपनी रेसिपी में आपको जो हॉट डॉग बनाना सिखायेंगे वो बिल्कुल pure Veg Hot Dog है। veg Hot Dog खाने में साधारण Hot Dog से ज्यादा स्वादिष्ट लगता है और इसे बनाना भी आसान है इसे आप घर पर कभी भी बना कर खा सकते है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज की इस पोस्ट में हम आपको Veg Hot Dog बनाना बतायेंगे।

Veg Hot Dog

Hot Dog US का एक प्रसिद्ध dish है वहां पर ये एक Street food की तरह खाया जाता है। ये US का ही नहीं बल्कि भारत का भी एक बहुत प्रसिद्ध dish है इसे भारत में बड़े चाव से खाया जाता है। इसे अलग-अलग जगह पर अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है कहीं पर इसकी Filling veg से करके बनाया जाता है तो कहीं पर sausage डाल कर लेकिन सभी का स्वाद एक-दूसरे से बेहद लाजवाब होता है।

इसे भी पढ़ें-Top 5 Instant Recipe

तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि सबसे पहले हम इसका पाव यानि ब्रेड तैयार करेंगे

Pav तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री 

S.N                Ingredients           Quantity
 1.           मैदा (White Flour)            1 कप
 2.       बेकिंग सोडा (Baking Soda)           1 टेबल स्पून
 3.              नमक (salt)           1 टेबल स्पून

 

Pav तैयार करने की विधि 

Pav तैयार करने की विधि 
Credit-Freepik.com

वैसे तो पाव आसानी से बाज़ार या Grocery Store में मिल जाती है लेकिन आप अगर fresh पाव बनाना चाहते है तो घर पर ही बना सकते है।

  • Dough तैयार करने के लिए हम सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा छान लेंगे
  • अब हम इसके बाद इसमें baking Soda डाल देंगे
  • इसके बाद हम इसमें नमक डाल देंगे
  • अब हम सभी को आपस में मिक्स कर देंगे
  • इसके बाद हम इसमें पानी डाल कर अच्छी तरह गूँथ लेंगे
  • Dough को हम मुलायम गुथेंगे
  • इसके बाद हम इसे लगभग 1 घंटे के लिए ढक कर रख देंगे
  • आप dough पर बटर भी लगा सकते है
  • 1 घंटे बाद हम dough को दो हिस्से में बाँट लेंगे
  • अब हम इसे बिल्कुल Hot Dog के pav का shape देंगे
  • फिर इसे Oven में Bake कर लेंगे।
  • अगर आपके पास Oven न हो तो आप इसे कढाई में भी bake कर के बना सकते है।
  • इसके लिए आप पहले गैस पर तवा रख दे
  • अब इसके ऊपर हम मोटे तल की कढाई रख देंगे
  • अब कढाई के ऊपर हम Foil बिछा देंगे और इस पर हमारा dough रख कर किसी ढक्कन से ढक देंगे
  • foil पर हम बटर भी लगा लेंगे ताकि ये इसमें चिपके न
  • इसे कम से कम 10 मिनट तक के लिए Bake कर लेंगे

अब हमारा Pav तैयार है। अब हम इसकी Filling तैयार करेंगे

Filling तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री 

S.N            Ingredients            Quantity
 1.          आलू (Potato)           2 बड़े
 2.        चुकंदर (Beet Root)       2-3 medium size
 3.        गाज़र  (Carrot)          2
4.          तेल (oil)       आवश्यकतानुसार
5.        Soya Chunks       1 कप
6.         प्याज़ (Onion)     1 बारीक कटा हुआ
7.         अदरक (Ginger)        1 इंच
8.         लहसुन (Garlic)      8-10 कलि
9.        मैदा (white flour)        आधा कप
10.           नमक (salt)       स्वादानुसार
11.      काली मिर्च पाउडर (Black paper powder)      1 टेबल स्पून
12.      लाल मिर्च पाउडर (red chilli powder)     1 टेबल स्पून

Filling तैयार करने की विधि 

Filling तैयार करने की विधि 
Credit-Freepik.com
  • Filling तैयार करने के लिए सबसे पहले हम Soya Chunks को पानी से धोकर इसे लगभग आधे घंटे के लिए फूलने के लिए रख देंगे
  • जब तक यह तैयार हो रहा है तब तक हम आलू, गाज़र व चुकंदर को धोकर छील लेंगे
  • अब हम इसे उबालने के लिए कुकर में डाल देंगे
  • लगभग 1 से 2 सीटी आने तक हम इसे पकाएंगे
  • जब यह गल जाये तो हम इसे निकाल कर ठंडा होने देंगे
  • अब हमारा soya chunks भी तैयार है
  • soya chunks को हम हाथो से दबा कर इसका सारा पानी निकाल लेंगे
  • इसके बाद सभी सब्जियों व सोया chunks को एक साथ पीस कर गाढ़ा पेस्ट बना लेंगे
  • इसके बाद हम कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे
  • तेल गर्म होने के बाद हम इसमें अदरक व लहसुन का पेस्ट डाल देंगे
  • इसे हम कुछ देर के लिए पकने देंगे
  • जब यह हल्का सुनहरा हो जाए तो हम इसमें प्याज़ का पेस्ट बना कर डाल देंगे
  • अब हम सभी को कुछ देर तक पकने देंगे
  • जब यह पक जाये तो हम इसमें थोड़ा मैदा डाल कर पकाएंगे
  • लगभग 20 second तक मैदा को पकाने के बाद हम इसमें सब्जियों व सोया chunks का पेस्ट डालकर पका लेंगे
  • इसी में हम सारे मसाले भी डाल देंगे और साथ ही नमक भी डाल देंगे
  • अब हम इसे लगभग 2 से 3 मिनट तक पकाने के बाद एक बर्तन में निकाल लेंगे और इसे ठंडा होने के लिए रख देंगे

अब हमारी Filling तैयार है

Veg Hot Dog बनाने की विधि 

Veg Hot Dog बनाने की विधि 
Credit-Freepik.com
  • veg Hot Dog बनाने के लिए हम सबसे पहले पत्ता गोभी को धो कर बारीक काट लेंगे
  • अब हम टमाटर व प्याज़ के भी पतले-पतले slice काट कर अलग रख देंगे
  • इसके बाद हम हमारे द्वारा तैयार किये गए Filling को हाथो की सहायता से लम्बा sausage जैसा आकार दे देंगे
  • अब हम एक plain तवे पर तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे
  • जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसमें हमारा veg sausage डाल देंगे
  • veg sausage को हम पहले एक तरफ से पकने देंगे
  • जब यह एक तरफ पक जाये तो पलट कर दूसरे तरफ से भी पका लेंगे
  • अब हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे
  • इसके बाद हम अपना पाव एक बार और सेक लेंगे
  • अब हम पाव को बीच से चाकू की सहायता से काट लेंगे लेकिन इसे पूरी तरह अलग नहीं करेंगे
  • इसके बाद हम पाव के अन्दर वाले हिस्से में दोनों तरफ tomato ketchup की एक पतली layer लगा देंगे
  • अब हम इसमें कटी हुई सब्जियां डालेंगे
  • सब्जियों को बहुत ज्यादा नहीं भरेंगे नहीं तो ये बाहर निकलने लगेंगे
  • इसके बाद हम बीच में हमारा veg sausage डाल देंगे
  • अंत में हम इसकी Hot Dog sauce से गार्निशिंग कर देंगे

अब हमारा veg Hot Dog तैयार है इसे आप मज़े से खा सकते है।

सुझाव व सावधानियां 

  • हमने veg Hot Dog बनाने के लिए इसे sausage के अंदाज में बनाया है अगर आपसे इसका shape न बने तो आप इसे बिना shape दिए भी इसकी filling कर सकते है।
  • पाव में आप ketchup की जगह मेयोनीज़ या अपने मन पसंद का sauce लगा सकते है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को veg Hot Dog बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।

यदि यह Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप इससे Related और भी किसी recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

यह भी पढ़ें-Bread Pakoda Recipe In Hindi

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe