Home STREET FOOD Veg Kebab Roll || वेज कबाब रोल

Veg Kebab Roll || वेज कबाब रोल

Credit-Freepik.com
Rate this post

Veg Kebab Roll आज के समय की सबसे प्रसिद्ध dish है। यह आपको मार्केट में आसानी से किसी भी restaurent में या street stall पर मिल जाएगी। कबाब लोगो को बहुत पसंदीदा dish है। कबाब veg और nonveg दोनों ही प्रकार के होते है। nonveg Kebab roll बनाते समय ingredients में nonveg का उपयोग किया जाता है जबकि veg roll बनाने में दाल व कुछ सब्जियों का उपयोग किया जाता है।

veg Kebab roll की stuffing करके इसमें तीखी व मीठी चटनी लगाकर इसमें प्याज़ के पतले-पतले slice को डाल कर खाया जाता है। यह स्वाद में बेहद लाजवाब होता है। veg Kebab roll का सारा स्वाद इसके kabab में होता है। कबाब जितना ज्यादा अच्छा बनेगा हमारा Veg Kebab roll भी उतना ही अच्छा बनकर तैयार होगा। वैसे Kebab roll तो आप सभी ने ही खाया होगा चाहे वो veg हो या nonveg लेकिन आपमें से कुछ ही ऐसे लोग होंगे जिन्होंने इसे घर पर बनाया होगा। भले ही यह दिखने में एक tough recipe लगती हो लेकिन इसे बनाना बेहद आसान है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Veg Kebab Roll बनाना सीखेंगे।

Veg Kebab Roll

veg kebab roll एक अवधी व्यंजन है। kebab roll खास तौर पर nonveg का ही बनाया जाता है लेकिन जो लोग vegetarian है उनके स्वाद को भी ध्यान में रखते हुए veg kebab roll बनाया जाने लगा। इसकी stuffing तैयार करने के लिए आप soya bean का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके उपयोग से हमारा veg kebab roll स्वादिष्ट तो बनेगा ही साथ ही यह हमारे सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।

वेज कबाब रोल को बनाने के लिए साधारणता चने की दाल का उपयोग किया जाता है लेकिन आप चाहे तो कटहल के kebab भी बना सकते है। कटहल का कबाब स्वाद में बेहद लाजवाब होता है और यह खाने में बिल्कुल nonveg की तरह ही लगता है।

यह भी पढ़ें-Cake Recipe- बिना ओवन के केक कैसे बनाए|

तो चलिए सीखते है veg kebab roll (veg kebab roll recipe in Hindi) बनाने की विधि। इसे बनाने के लिए सबसे पहले हम इसकी stuffing तैयार करेंगे।

Kebab तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री 

Kebab तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री 
Credit-Freepik.com
S.N              Ingredients               Quantity
  1.               चने की दाल          1 कप
  2.              दालचीनी          1 इंच
  3.               अदरक          1 इंच (पेस्ट)
  4.              हरी मिर्च         3-4 (बारीक कटी हुई)
  5.               सौंफ           1 चम्मच
  6.              आमचूर           1 चम्मच
  7.             लाल मिर्च           1 टेबल स्पून
  8.              नमक            स्वादानुसार
  9.              कॉर्नफ्लोर            आधा कप
 10.             हरी धनियाँ            बारीक कटी हुई
 11.             बड़ी इलायची               2
 12.               तेल             तलने के लिए
 13.              काली मिर्च             1 टेबल स्पून

Kebab बनाने की विधि

Credit-Freepik.com
  • kebab बनाने के लिए सबसे पहले हम चने के दाल को एक घंटे पहले भिंगो कर रख देंगे।
  • भिंगोने से दाल फूल जायेगा और यह आसानी से गल भी जायेगा।
  • अब हम इसके बाद गैस पर कुकर गर्म होने के लिए रख देंगे।
  • कुकर गर्म होने के बाद हम इसमें एक गिलास पानी, चने की दाल डाल देंगे
  • इसी में हम नमक व सभी खड़े मसाले (काली मिर्च, बड़ी इलायची व दालचीनी) डाल देंगे।
  • अब कुकर के ढक्कन को बंद कर के इसे कुछ देर तक पकने के लिए छोड़ देंगे।
  • 10 मिनट तक पकाने के बाद कुकर को गैस पर से उतार लेंगे। कुकर की गैस निकाल कर चेक कर लेंगे की दाल गल गयी है या नहीं।
  • अगर दाल नहीं गल गयी है तो इसे 2 मिनट तक और पकाए।
  • जब दाल गल जाये तो हम इसे एक बर्तन में निकाल कर कुछ देर तक ठंडा होने के लिए रख देंगे।
  • दाल में से हम दालचीनी निकाल लेंगे क्यूंकि दालचीनी ठीक तरह से पीस नहीं पाता है साथ ही दाल के साथ उबालने से इसका स्वाद पहले ही दाल में आ चुका है।
  • अब हम दाल में बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल कर मिक्सी में पीस लेंगे।
  • इसके बाद हम दाल को एक बड़े बर्तन में निकाल लेंगे।
  • अब हम दाल में लाल मिर्च, पिसा हुआ सौंफ, आमचूर और नमक डाल देंगे आप चाहे तो इसमें थोड़ा-थोड़ा हल्दी व धनिया भी डाल सकते है।
  • अब हम इसमें थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर डाल देंगे।
  • इसके बाद हम सभी को आपस में अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • अब हम इसकी मीडियम साइज़ की टिकिया बनायेंगे
  • इसके बाद हम एक तवे पर तेल गर्म करके इसे fry कर लेंगे।
  • kebab को हम दोनों तरफ से सकेंगे इससे कबाब थोड़ा कुरकुरा और अच्छा बनेगा।

अब हमारा kebab तैयार है।

(Veg Kebab Roll) Paratha तैयार करने की विधि 

Credit-Freepik.com

Veg Kebab Roll का पराठा बनाने के लिए हम मैदा का उपयोग करेंगे। मैदा को अच्छे से सानेंगे ताकि हमारा dough मुलायम तैयार हो।

तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि

Paratha बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

S.N                       Ingredients               Quantity
  1.                         मैदा                  1 कप
  2.                         तेल                एक चम्मच
  3.                        नमक                एक चुटकी
  • पराठा बनाने के लिए हम सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा लेंगे।
  • इसके बाद हम इसमें एक चुटकी नमक व तेल डाल देंगे।
  • तेल डालने से हमारा dough soft तैयार होगा।
  • अब हम मैदा को अच्छी तरह गूँथ लेंगे।
  • मैदा को गुथने के बाद हम इसके ऊपर हल्का सा तेल लगा लेंगे ताकि हमारे dough की Softness न जाये।
  • अब हम dough को कुछ देर तक गीले कपड़े से ढक कर रख देंगे।
  • 10 मिनट तक इसे ऐसे ही रखने के बाद हम इसका पराठा तैयार करेंगे।
  • इसके लिए हम एक अमरुद के आकार की लोई ले लेंगे।
  • इसे सूखे आटे की मदद से बेल लेंगे
  • अब हम एक तवे में तेल गरम करेंगे।
  • तेल गर्म होने के बाद उसमें पराठा डाल देंगे।
  • पराठा को दोनों तरफ से सेकने के बाद इसे निकाल लेंगे।
  • इसी तरह हम बारी-बारी से सारे पराठे सेक लेंगे।

अब हमारा पराठा तैयार है। अब हम आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

Veg Kebab Roll बनाने की विधि 

Veg kebab roll बनाने के लिए हमने पहले से ही पराठा और kebab तैयार कर लिया है अब हम इसकी Stuffing करेंगे।

  • सबसे पहले हम पराठा लेंगे।
  • अब हम पराठे में kebab को तोड़ कर अच्छे से फैला लेंगे।
  • इसके बाद हम इसमें chilli sauce और tomato sauce डालेंगे।
  • इसमें आप बारीक कटी हुई पत्तागोभी व कुछ vegetables डाल देंगे।
  • अब हम इसमें प्याज़ के पतले-पतले slice डाल कर इसके ऊपर हल्का चाट मसाला छिड़क देंगे।
  • इसके बाद हम roll को नीचे से हल्का-सा Fold करेंगे फिर इसे गोल-गोल roll जैसा बना लेंगे।

अब आपका Veg kebab roll तैयार है इसे आप मज़े से खा सकते है।

सुझाव व सावधानियां 

  • पराठा आपको ज्यादा मोटा नहीं बनाना है Veg kebab roll का पराठा हम पतला ही रखेंगे।
  • kebab बनाने के लिए आप चने के दाल के साथ soya bean का भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • kebab को मीडियम आंच पर कम से कम 5 मिनट तक सेके ताकि kebab अन्दर तक अच्छे से पक जाये।
  • पराठा बनाने के लिए आप चाहे तो मैदे के साथ कॉर्न फ्लोर का इस्तेमाल भी कर सकते है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप सभी को Veg Kebab Roll बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

यह भी पढ़ें-Types of Gujrati Dhokla

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version