Thursday, March 28, 2024
Homeव्रत स्पेशलVrat Recipe - राजगीर पनीर पराठा

Vrat Recipe – राजगीर पनीर पराठा

5/5 - (1 vote)

Vrat Recipe – राजगीर पनीर पराठा यह एक बहुत ही स्वादिष्ट पराठा बनाकर तैयार किया जाएगा जो खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट होगा तो आज हम एक नयी laziz Recipe के साथ हाजिर है जो की है Vrat Recipe – राजगीर पनीर पराठा घर पर कैसे बनाए जिसको पढ़कर आप सभी घर में इसे आसानी से बना सकते हैं और आप लोग Rajgira Paneer Paratha को खाने का आनंद ले सकते है आप सभी यह रेसिपी laziz recipe website पर पढ़ रहे हैं।

नमस्कार मैं Divya Vishwakarma इस lazizrecipe.com वेबसाइट पर आप सभी का एक बार फिर से स्वागत करती हूँ। आज हम आपको अपने इस Article में Vrat Recipe – राजगीर पनीर पराठा कैसे बनाए बताने जा रहे है और इसे आप सभी किस के साथ सर्व करे यह बताने वाली हूँ, और यह बनाते समय क्या–क्या सावधानियां रखे इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे।

दोस्तों अगर आपको भी नहीं पता है की राजगीर पनीर पराठा कैसे बनाई जाती है आप बिल्कुल ना परेशान हो क्योंकि आपके पास lazizrecipe.com website है इस पर सभी तरह की Recipe उपलब्ध है आप किसी भी तरह की recipe को बड़े ही आसानी से छटपट बनाकर तैयार कर सकते है।

Rajgira Paneer Paratha   

Rajgira Paneer Paratha यह एक बहुत ही स्वादिष्ट व्रत मे खाए जाने वाला पराठा है आप इस Recipe को किसी भी व्रत मे बनाकर के खा सकते है इस Recipe को बानना बहुत ही आसान है अगर आप भी इस Recipe को बानना चाहते है तो इस Article मे आपको पूरी विधि बहुत ही आसानी से बताई गई है आप इसे बहुत ही जल्द बना करके खा सकते है।

इस Recipe को बनाने के लिए सबसे पहले आप बहुत ही कम सामग्री का इस्तेमाल किया गया है और इसे बनाने के लिए आपको राजगिरा का आटा बहुत ही असनाई से मार्केट मे निकल जाएगा और इसे बानना बहुत ही सरल है तो आप इस पराठे को किसी भी व्रत मे बना कर खा सकते है तो इस रेसपी को बनाने के लिए आईए जानते है।

राजगीर पनीर पराठा बनाने की सामग्री 

राजगीर पनीर पराठा बनाने की सामग्री ||Vrat Recipe
Credit-Freepik.com
S.No Ingredients   Quantity
1. राजगीर का आटा – Rajgira Flour 2-3 कप
2. आलू – Potato 1 कप
3. पनीर – Chesses 1 कप
4. हरी धनिया –  Coriander Leaves 1 कप
5. हरी मिर्च – Green Chilli 1 टेबल स्पून
6. जीरा और काली मिर्च पाउडर – Cumin & Black Pepper Powder 1 टेबल स्पून
7. सेंधा नमक – Rock Salt स्वादनुसार
8. लाल मिर्च – Red Chilli 1\2 टेबल स्पून
9. नींबू और चीनी – Lemon & Sugar 1\2 टेबल स्पून

Dough तैयार करने की विधि

  • राजगीर पनीर पराठा का Dough बनाने के लिए आप एक बड़ा बर्तन ले लीजिए।
  • उसके बाद राजगीरी आटे को ले लीजिए।
  • उसके बाद इसमे आप स्वादानुसार सेंधा नमक डाल दे।
  • फिर आप उसमे मोवन के लिए घी का इस्तेमाल करे।
  • घी डालने के बाद उसे हाथों की मदद से अच्छे से मिक्स करे।
  • आटे को तब तक रब करे जब तक घी आटे मे अच्छे से मिक्स न हो जाए
  • उसके बाद आलू को अच्छे से उबाल कर छील लीजिए
  • आलू छीलने के बाद आप आलू को मैस करके आटे मे डाल देंगी
  • जब आटा अच्छे से मिक्स हो जाए तब आप इसमे थोड़ा थोड़ा करके पानी से आटे का Dough बना लीजिए।
  • Dough तैयार होने के बाद आप उसे कुछ समय के लिए रेस्ट पर छोड़ दे ताकि वो अच्छे से फूल जाए।
  • जब हमारा Dough रेस्ट कर रहा है तब तक हम अपनी पाराठा के stuffing बना लेते है तो आईए जानते है।

Stuffing तैयार करने के विधि

Stuffing तैयार करने के विधि || Vrat Recipe
Credit-Freepik.com
  • Rajgiri ka Paratha की Stuffing बानना बहुत ही आसान है।
  • इसके बाद आप आप पनीर ले और उसे अच्छे से कद्दूकस कर लीजिए।
  • कद्दू कस करने के बाद आप उसे एक बड़े बर्तन मे निकाल ले।
  • उसके बाद इसमे कुछ सामग्री को मिला दे।
  • पनीर कद्दूकस होने के बाद उसमे बारीक से कटी हुई हरी धनिया और हरे मिर्च डाल दे।
  • उसके बाद उसमे काली मिर्च और सेंधा नमक डाल कर मिक्स कर दे।
  • सब्जी चीजों को अच्छे से मिलन के बाद आप एक एक बर्तन मे ढक कर रख दे।
  • और आपकी पराठे के लिए Stuffing तैयार हो गई है।

राजगीर पनीर पराठा बनाने की विधि 

राजगीर पनीर पराठा बनाने की विधि  || Vrat Recipe
Credit-Freepik.com
  • पराठा बनाने के लिए आप गुंथे हुए आटे की लोई बना लीजिए और फिर सारी लोई को हाथो से बढाते हुए गोल कर लीजिए।
  • उसके बाद लोई को गहरा आकार दे।
  • अब लोई के गहरे हिस्से में तैयार तैयार stuffing को किसी चम्मच की मदद से लोई मे भर दें।
  • इसे भरने के बाद आटे को पूरी तरह से कवर दें।
  • आटे को अच्छी से कवर हो जाने के बाद उसे अपने हाथों की मदद से ही बढ़ा लेना है।
  • उसके बाद बेलन की मदद से बेल ले पर ध्यान रहे लोई को ज्यादा बड़ा नहीं करना है मीडियम साइज़ मे ही रखे।
  • उसके बाद गैस पर तवा गरम होने के लिए चाढ़ा दीजिए।
  • जब तवा अच्छे से गरम हो जाए उसके बाद जो हमने पराठा बेल कर रखा था वो डाल देंगे।
  • और जब पराठा अच्छे से एक तरफ गोल्डन ब्राउन हो जाए तो पराठा को पलट दे।
  • उसके बाद पराठे मे घी या तेल लगाके सेक लेंगे ध्यान रहे पराठों को दोनों तरफ से अच्छे से सेके।
  • जब वह अच्छे से गोल्डन ब्राउन नहीं हो जाते है पराठे बसेकने के बाद आप उन्हे एक प्लेट मे निकाल कर रख ले।
  • इसी तरह से आप सारे पराठों को सेक ले उसके बाद आप इन पराठों को दही या चटनी के साथ खा सकते है।

तो दोस्तों आपकी स्वादिष्ट और गरमा गरम Rajgira Paneer Paratha in hindi बनकर तैयार हो गए है। आप इसे किसी भी तरह के व्रत मे जरूर बनाए और गरमा गरम पराठों को दही या चटनी या फिर चाय के साथ सर्व कर सकते है। और खाने का मज़ा ले सकते है।

कुछ महत्वपूर्ण बातें 

दोस्तों अब सभी यह जान गए होंगे की Rajgira Paneer Paratha को कैसे तैयार करना होता है Rajgira Paneer Paratha Recipe को बनते समय आपको कुछ खास चीजों को ध्यान मे रखना बहुत ही जरूरी है बनाते समय क्या क्या आपको सावधानी बरतना है ताकि आपके Paratha खराब ना हो और आपकी Rajgira Paneer Paratha को अच्छे से बना सके और यह बहुत ही स्वादिष्ट और एक laziz recipe बनाकर तैयार होती है।

  • ध्यान जब आप Paratha के dough को तैयार करते है तो वो ना ही ज्यादा टाइट हो और ना ही ज्यादा गीला।
  • Paratha को धीमी आंच पर ही तले नहीं तो आपकी Paratha अंदर से कच्ची और जल जायेगी।
  • आप इस Paratha को बेल कर बनाए और ज्यादा पतला पराठा न बनाए।
  • आप इसे बड़े ही चाव से व्रत वाली हरी चटनी, मीठी चटनी या चाय के साथ व्रत मे खा सकते है।
  • आप इन कचौड़ी को मूंगफली या रिफाइन्ड तेल भी बना सकते।
  • Paratha के लिए Stuffing बनाते समय ध्यान रहे नमक ज्यादा न हो जाए किओकी आटे मे भी नमक का इस्तेमाल किया गया है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस को पढने के बाद आप सभी को Vrat Recipe – राजगीर पनीर पराठा यह बनाने की पूरी विधि आपको समझ मे आ गई होगी। यह भी जान गए होंगे इसको बनाने मे ज्यादा से भी नहीं लगता है।

यदि यह Rajgira Paneer Paratha Recipe आपको पसंद आया हैं तो कृप्या इस Laziz Recipe को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे।

अगर आप और भी किसी तरह के Vrat Recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट Recipe के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

यह भी पढे –

Types of Gujrati Dhokla

Divya Vishwakarma
Divya Vishwakarmahttps://lazizrecipe.com/
मेरा नाम दिव्या हैं , मैं lazizrecipe.com टीम से पेशेवर राइटर और एडिटर हूँ। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe