Vrat recipe एक ऐसी recipe है जो आप सभी आसानी से बना सकते है। Farali Pattice Recipe ऐसी recipe होती है जिसे आप व्रत में तो खा ही सकते है बल्कि व्रत के बिना भी खा सकते है। यह खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होता है। यह भी साधारण recipe की तरह ही बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए हम साधारण नमक का उपयोग नही करते है बल्कि इसकी जगह सेंधा नमक का उपयोग करते है।
नवरात्री में अधिकतर लोग पूरे 9 दिनों का व्रत रहते है और व्रत में अनाज खाना मना होता है। जिसके कारण हमारे शरीर को सम्पूर्ण पोषक तत्व नहीं मिल पाता है इसलिए हम व्रत में कुछ ऐसी recipe बनाते है जिसे हमे सही मात्रा में पोषण मिल सके जैसे -कुट्टू की आटे की पूड़ी, वडा पकौड़ी, साबूदाने की खिचड़ी, साबूदाने की पकौड़ी, fry आलू और फल। व्रत में मसाला खाना मना होता है इसलिए हम Vrat recipe बनाते समय मसालों का उपयोग नहीं करते है जिसके कारण ये स्वादिष्ट नहीं लगते है। लेकिन आज हम आपको जो recipe बतायेंगे वह एक ऐसी recipe है जो खाने में बेहद स्वादिष्ट व चटपटी होती है इसे आप किसी भी व्रत में खा सकते है चाहे वो नवरात्री का व्रत हो या करवाचौथ।
नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Vrat recipe बनाना सीखेंगे।
Farali Pattice
Farali Pattice एक व्रत recipe है जो बाकी व्रत recipes से कई गुना स्वादिष्ट होती है यह स्वाद में खट्टी मीठी होती है जिसके कारण यह और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। fast में कुछ ऐसा ही चटपटा खाने का मन करता है Farali Pattice बनाने में हम आलू व dry fruit का इस्तेमाल करते है इसे चटपटा बनाने के लिए हम इसमें हरी मिर्च की चटनी व सौंफ का उपयोग करते है।
यह भी पढ़ें : डोसा रेसिपी
यह एक गुजराती recipe है। यह खाने में कुरकुरी होती है लेकिन यह देखने में बिल्कुल वडा पाव के वडा जैसी दिखती है। तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि
आलू तैयार करने की आवश्यक सामग्री
S.N | Ingredients | Quantity |
1. | आलू | 3-4 उबला हुआ |
2. | सिंघाड़े का आटा | आधा कप |
3. | सेंधा नमक | 1 टेबल स्पून |
4. | हरी धनिया | आधा कप बारीक कटी हुई |
5. | sugar powder | 1 टी स्पून |
Vrat Recipe के लिए आलू तैयार करने की विधि

- आलू तैयार करने के लिए हम सबसे पहले आलू को अच्छे से धो लेंगे
- इसके बाद हम इसे एक बर्तन में उबलने के लिए रख देंगे
- जब आलू उबल जाये तो हम इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख देंगे
- जब आलू ठंडा हो जाये तो हम इसे छील कर पीस लेंगे
- आलू को ऐसे पीसे की इसमें कोई गांठ न रह जाये
- जब यह अच्छी तरह पीस जाये तो हम इसमें सिघाड़े का आटा डाल देंगे
- अब हम इसमें सेंधा नमक डाल देंगे
- इसी के साथ हम इसमें हरी धनिया डाल देंगे
- अब हम इसमें sugar पाउडर डाल कर सबको अच्छे से मिक्स कर लेंगे
अब हमारी vrat recipe का आलू तैयार है इसके बाद हम इसकी stuffing तैयार करेंगे
Stuffing तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री
S.N | Ingredients | Quantity |
1. | उबला हुआ आलू | 1 |
2. | मूंगफली के दाने | आधा कप (दरदरा पिसा हुआ) |
3. | नारियल बुरादा | आधा कप |
4. | सौंफ | 1 चम्मच |
5. | नींबू का रस | 1 टेबल स्पून |
6. | किशमिश | आधा कप |
7. | हरी मिर्च | 1 चम्मच पेस्ट |
8. | काजू | 10-12 (दरदरा पिसा हुआ) |
9. | सेंधा नमक | 1 टेबल स्पून |
10. | हरी धनिया | आधा कप |
Stuffing तैयार करने की विधि

- stuffing तैयार करने के लिए सबसे पहले हम नारियल का बुरादा लेंगे
- इसकी जगह आप कच्चे नारियल का भी इस्तेमाल कर सकते है
- अब हम मूंगफली के दाने को हल्का दरदरा पीस लेंगे और इसमें add कर देंगे
- इसके बाद हम इसमें हरी मिर्च का पेस्ट डाल देंगे
- अगर आप इसे व्रत के लिए नही बना रहे है तो मिर्च के पेस्ट के साथ अदरक का पेस्ट भी डाल सकते है
- अब हम इसमें सौफ डालेंगे
- सौंफ को आप पीस कर या साबुत दोनों ही तरह से डाल सकते है
- अब हम काजू को भी दरदरा पीस के डाल देंगे
- इसके बाद हम इसमें नींबू का रस डाल देंगे
- इसी के साथ हम इसमें किशमिश डाल देंगे
- अब हम सभी को अच्छे से मिक्स कर लेंगे
- इसके बाद हम इसमें हरी धनिया डाल देंगे
- अब एक बार फिर हम सबको आपस में मिक्स कर लेंगे
अब हमारी stuffing तैयार है इसके बाद हम इसके आगे की प्रकिया शुरू करेंगे।
Farali Pattice बनाने की विधि

- Farali Pattice बनाने के लिए हम सबसे पहले हमारे द्वारा तैयार किए गए stuffing की छोटे-छोटे गोले बना लेंगे
- ये गोले आप नींबू के आकार से थोड़े छोटे बनायेंगे
- अब हम आलू को हाथो की सहायता से दबा-दबा कर एक छोटी कटोरी जैसा आकार दे देंगे
- इसके बाद हम इसमें हमारे द्वारा तैयार किये हुए stuffing की गोले डाल देंगे
- अब हम इसे आलू की सहायता से cover कर देंगे
- फिर हम हमारी Farali Pattice को हथेली की सहायता से गोल बना लेंगे
- अब हम एक कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे
- जब तेल गर्म हो जाये हम इसमें एक-एक करके Farali Pattice डाल देंगे
- अब हम इसे बिना पलटे कुछ देर तक एक तरफ पकाएंगे
- इसे पकाते समय हम गैस की आंच medium रख्नेंगे
- जब यह एक तरफ से हल्का सुनहरा हो जाये तो हम इसे दूसरी तरफ पलट देंगे
- अब हम इसे लगभग 10 second तक चला कर पका लेंगे ताकि सभी चारो तरफ से अच्छी तरह से पाक जाये
- जब यह ठीक तरह से fry हो जाये तो हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे
- हम इसे जिस भी बर्तन में निकालेंगे उसमें नैपकिन बिछा देंगे ताकि इसका सारा extra तेल निकल जाये
अब हमारी Vrat recipe का Farali Pattice तैयार है इसे आप व्रत में खाई जाने वाली चटनी के साथ खा सकते है।
सुझाव व सावधानियां
- हमने Farali Pattice बनाने के लिए जब इसका आलू तैयार किया था तो हमने इसमें सिंघाड़े के आटे का उपयोग किया था आप इसे बिना सिंघाड़े के आटे के भी बना सकते है
- इसकी stuffing तैयार करने के लिए हम इसमें जीरा पाउडर व आमचूर पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते है।
- Farali Pattice को आप अपने मन पसंद का shape दे सकते है ज़रूरी नहीं है की इसे गोल ही बनाया जाए
- इसे बनाने में हम किसी भी ऐसे ingredients का उपयोग नहीं करेंगे जो व्रत में नहीं कई जाती हो
- आप इसे तैयार करते समय इसकी stuffing में अपने मनपसंद के Dry fruit भी डाल सकते है
- आप आलू में सिंघाड़े के आटे के बजाय अरारोट का भी इस्तेमाल कर सकते है इससे आलू चिपचिपयेगा नही
Conclusion
दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस को पढने के बाद आप सभी को Vrat recipe Farali Pattice अच्छे से समझ मे आ गई होगी। साथ ही आप यह भी जान गए होंगे इसको बनाने मे ज्यादा समय नहीं लगता है साथ मे यह हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
यदि यह Vrat recipe Farali Pattice आपको पसंद आई हैं तो कृप्या इस Laziz Recipe को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे।
अगर आप और भी किसी तरह के Vrat recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट Recipe के बारे में लिखेगे।
धन्यवाद!
यह भी पढे –Types of Gujrati Dhokla

मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी