Tuesday, April 16, 2024
HomeITALIAN DISHZingy Parcel घर पर कैसे बनाये

Zingy Parcel घर पर कैसे बनाये

Rate this post

Zingy Parcel Domino’s में मिलने वाला एक ऐसा Dish है जिसे खाना सभी भारतीय बेहद पसंद करते है। इसे केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी बेहद पसंद किया जाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है इसका स्वाद कुछ-कुछ पिज़्ज़ा जैसा होता है लेकिन ये खाने में पिज़्ज़ा से ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। यह एक ऐसा व्यंजन है जिसे आप कहीं भी कभी भी खा सकते है। वैसे तो इसे आप Restaurant में बैठ कर गरमा गरम भी खा सकते है लेकिन अगर आप इसे Order करते है तो यह ठंडा हो जाता है और खाने में बिल्कुल भी स्वादिष्ट नहीं लगता है इसलिए इसे आप घर पर भी बना सकते है।

Zingy Parcel भले ही देखने में एक Tough Recipe लगती हो लेकिन क्या आप जानते है की इसे बनाना बेहद आसान है और आप इसे बहुत आसानी से अपने घर में बना सकते है। इसे बनाने के लिए आपको Oven की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है। इसे बनाना एक pizza बनाने से भी ज्यादा आसान है। इसे बिल्कुल Domino’s के जैसा स्वाद देने के लिए हमें इसका Sauce अलग से तैयार करना होता है इस sauce की वजह से ही Zingy Parcel का स्वाद बिल्कुल Domino’s के Zingy parcel के जैसा लगता है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में बिल्कुल Domino’s Style में Zingy Parcel बनाना सीखेंगे।

Zingy Parcel

Zingy Parcel एक Tiny Pizza होता है। इसके अनोखे Shape की वजह यह देखने में काफी आकर्षक लगता है। इसका आकार छोटा होने की वजह से इसे बच्चे भी बेहद आसानी से खा सकते है। वैसे तो ये healthy dish नहीं है लेकिन फिर भी इसे आप Sunday, किसी Holiday वाले दिन या फिर किसी ख़ास मौके पर बना सकते है। इसे बनाने के लिए हम Mozzarella Cheese का उपयोग करते है साथ ही हम इसकी stuffing करने के लिए पनीर का भी उपयोग करते है।

यह भी पढ़ें-Cake Recipe- बिना ओवन के केक कैसे बनाए|

वैसे तो Domino’s के Zingy Parcel की stuffing में Vegetables का उपयोग नहीं किया जाता है लेकिन आज हम इसकी stuffing vegetables से करेंगे। आप चाहे तो vegetables का उपयोग न करे इसे बनाने में sauce के बाद दूसरी बड़ी चीज़ है Zingy parcel को सही Shape देना। Zingy parcel अपने Shape की वजह से ही जाना जाता है।

तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि सबसे पहले हम इसका Dough तैयार करेंगे।

Dough तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री 

 S.N                  Ingredients          Quantity
  1.             मैदा (white flour)          1 कप
  2.           दही  (Curd)         आधा कप
  3.          बेकिंग सोडा (Baking Soda)        1 टेबल स्पून
  4.           नमक (salt)        1 टेबल स्पून
  5.       शुगर पाउडर (Sugar Powder)        1 स्पून
  6.            तेल (Oil)      1 बड़ा चम्मच
  7.  अदरक, लहसुन पेस्ट (Ginger, Garlic Pest)       1 चम्मच

 

Zingy Parcel का Dough तैयार करने की विधि 

Zingy Parcel का Dough तैयार करने की विधि 
Credit-Freepik.com
  • इसका dough तैयार करने के लिए हम सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा ले लेंगे
  • अब हम इसमें बेकिंग सोडा डाल देंगे
  • हमने इसमें सिर्फ बेकिंग सोडा डाला है आप इसमें बेकिंग सोडा व बेकिंग पाउडर दोंनो डाल सकते है इससे आपका dough और भी ज्यादा अच्छा तैयार होगा।
  • अब हम इसमें Sugar powder डाल देंगे
  • Sugar powder के साथ ही नमक भी डाल देंगे
  • इसके बाद हम सभी सूखे ingredients को हाथो से मिक्स कर देंगे
  • जब सभी मिक्स हो जाये तो हम इसमें दही डाल देंगे
  • इसके बाद हम इसमें अदरक व लहसुन का पेस्ट भी डाल देंगे
  • अब हम सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे
  • मिक्स करने के बाद हम इसे गूँथ लेंगे
  • मैदे को हमें बिल्कुल Soft गूंथना है

अब हमारा Dough तैयार है dough पर हम हल्के हाथो से तेल लगा कर इसे गीले कपड़े से ढक कर लगभग 1 घंटे के लिए रख देंगे

Stuffing तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री 

 S.N            Ingredients             Quantity
  1.          पनीर (Cheese)      200 ग्राम
 2.        शिमला मिर्च  (Capsicum)     1 बारीक कटा हुआ
 3.        प्याज़  (Onion)     1 बारीक कटा हुआ
4.      mozzarella cheese      आधा कप
5.          तेल (Oil)     आवश्यकतानुसार
6.        chilli flakes      1 टेबल स्पून
7.        Oregano      1 टेबल स्पून
8.  अदरक, लहसुन पेस्ट (Ginger, Garlic Pest)      1 चम्मच
9.     Tomato Ketchup      1 बड़ा चम्मच
10.       oregano       1 चम्मच

 

Stuffing तैयार करने की विधि 

Stuffing तैयार करने की विधि 
Credit-Freepik.com
  • stuffing तैयार करने के लिए हम सबसे पहले शिमला मिर्च को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे
  • अब हम प्याज़ को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे
  • इसके बाद हम एक पैन में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे
  • जब तेल गर्म हो जाये तो हम अदरक, लहसुन का पेस्ट डाल देंगे
  • इसे हम कुछ देर तक पकने देंगे
  • जब यह पक जाये तो हम इसमें प्याज़ व शिमला डाल देंगे
  • इन्हें हम कुछ देर तक पकने देंगे
  • लगभग 2 से 3 मिनट तक पकाने के बाद जब यह थोड़ा-थोड़ा गल जाये तो हम इसमें Tomato Ketchup डाल देंगे
  • अब हम इसमें नमक व oregano भी डाल देंगे
  • आप चाहे तो इसमें chilli flakes या अपने मनपसंद का कोई भी मसाला डाल सकते है।
  • सभी को हम आपस में मिक्स कर देंगे
  • अब हम इसे कुछ देर तक पकने देंगे
  • लगभग 3 से 4 मिनट तक low flame पर पकाने के बाद हम गैस बंद कर देंगे

अब हमारी stuffing तैयार है इसके बाद हम sauce तैयार करेंगे

Sauce बनाने की आवश्यक सामग्री 

S.N           Ingredients                 Quantity
 1.     साबुत लाल मिर्च (Red Chili)           7-8
 2.      जीरा (Cumin)       1 टेबल स्पून
 3.      लहसुन (Garlic)       4-5 कलि
 4.      मेयोनीज़ ( mayonnaise)      1 बड़ा चम्मच
5.      Tomato Ketchup      1 स्पून

 

Sauce बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए हम सबसे पहले लाल मिर्च, जीरा व लहसुन को grinder में पीस लेंगे
  • हमे इसे बिल्कुल बारीक पीसना है
  • अब हम इसे बड़े bowl में निकाल लेंगे
  • इसके बाद हम इसमें Tomato Ketchup डाल देंगे
  • इसी में हम मेयोनीज़ भी डाल देंगे
  • अब हम सभी को आपस में अच्छी तरह मिक्स कर देंगे

हमारा sauce तैयार है।

Zingy Parcel बनाने की विधि 

  • इसे बनाने के लिए हम हमारे द्वारा तैयार किये गए dough की एक लोई बना लेंगे
  • अब हम इसे एक पूड़ी के आकार का गोल व मोटा बेल लेंगे
  • इसके बाद हम इसमें हमारे द्वारा तैयार किया हुआ sauce लगा देंगे
  • अब हम इसके ऊपर stuffing रख देंगे
  • stuffing बहुत ज्यादा नहीं भरेंगे नहीं तो यह बाहर निकलने लगेगा
  • अब हम इसके आखिरी छोर को तीनो तरफ से पकड़ कर एक साथ दबा देंगे
  • फिर हम इनको आपस में चिपका देंगे
  • अब हमारे Zingy parcel का shape बिल्कुल Domino’s के Zingy parcel बन जायेगा
  • इसके बाद हम एक कढाई या कुकर के तल में नमक की एक मोटी लेयर बिछा देंगे
  • अब हम इसके ऊपर एक कटोरी को उल्टा पलट कर रख देंगे
  • इसके बाद हम इसके ऊपर एक प्लेट रख देंगे
  • जिस भी प्लेट को हम इसके ऊपर रखेंगे उस पर अच्छी तरह से बटर लगा देंगे
  • अब हम इसे एक ढक्कन से ढक देंगे और कुछ देर तक गर्म होने देंगे
  • लगभग 10 मिनट तक गर्म होने के बाद हम ढक्कन हटा कर इसमें एक-एक करके सारे zingy parcel डाल देंगे
  • Zingy parcel डालने से पहले इस पर किसी ब्रश की सहायता से बटर लगा देंगे
  • अब ढक्कन को वापस ढक देंगे और ढक्कन पर कोई भारी सामान रख दे ताकि भाप बाहर न निकले और यह अच्छी तरह पक जाए
  • इसे हम लगभग 10 से 15 मिनट तक पका लेंगे
  • अच्छी तरह पक जाने के बाद हम इसे बाहर निकाल लेंगे

अब हमारा Zingy Parcel तैयार है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप सभी को Zingy Parcel बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

यह भी पढ़ें-Types of Gujrati Dhokla

 

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe