Home NONVEG RECIPE Egg Chilli कैसे बनाए

Egg Chilli कैसे बनाए

Credit-Freepik.com
Rate this post

Egg Chilli भी Chilli paneer के जैसी ही recipe है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। वैसे तो आपने अंडे की बहुत सारी recipe try की होगी जैसे-egg curry, omelette, egg bhurji और भी कई सारे लेकिन आपमें से बहुत कम ही ऐसे लोग होंगे जिन्होंने egg chilli खाया होगाEgg Chilli भी एक Chilli paneer के जैसी ही recipe है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। यह आसानी से restaurant में भी नहीं मिलती है इसलिए आज हम आपको घर पर ही egg chilli बनाना सिखायेंगे

egg chilli खाने में स्वादिष्ट  होने के साथ-साथ हमारे हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह हमारे हड्डियों को मज़बूत बनाता है। हमारे आंखो की रौशनी के लिए भी लाभदायक होता है। इसके सेवन से हमारे muscle मज़बूत होते है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Egg Chilli बनाना सीखेंगे।

Egg Chilli 

Egg Chilli एक Indo-Chinese recipe है। India में इसे लोग बड़े ही चाव से खाते है। यह वजन घटाने में भी मदद करता है। इसे हम सब्जियों को मीडियम साइज़ में काट कर कई sauce के साथ बनाते है। egg chilli आप दो तरीको से बना सकते है। पहला तो अंडे को उबाल कर बनाया जाता है दूसरे विधि में हम इसे omelette की तरह धीमी आंच पर fry कर के बना लेंगे।

यह भी पढ़ें-Top 5 Instant Recipe

तो चलिए सीखते है Egg Chilli बनाने की विधि

Egg Chilli बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

Egg Chilli बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 
Credit-Freepik.com
S.N          Ingredients          Quantity
 1.           अंडा            5-6
 2.         शिमला मिर्च           2 (मीडियम साइज़ में कटे हुए)
 3.          प्याज़          2 (cubes में कटे हुए)
 4.          नमक              स्वादानुसार
 5.           तेल             आवश्यकतानुसार
 6.          कॉर्न फ्लोर                डेढ़ कप
 7.           मैदा                डेढ़ कप
 8.        काली मिर्च पाउडर           1 टेबल स्पून
 9.          हरी मिर्च             2-3
10.         Tomato Ketchup              1 कप
11.           soya sauce              1 कप
12.           लहसुन            8-9 (बारीक कटे हुए)
13.           अदरक             डेढ़ इंच (पेस्ट)

 

बेटर तैयार करने की विधि

Credit-Freepik.com
  • इसका बेटर तैयार करने के लिए हम सबसे पहले एक बड़े bowl में मैदा ले लेंगे
  • अब हम इसमें corn Flour भी डाल देंगे।
  • इसके बाद हम इसमें एक अंडे का सफ़ेद भाग भी डाल देंगे ऐसा करने से जर्दी नहीं निकलेगी।
  • अब हम इसमें नमक व काली मिर्च पाउडर भी डाल देंगे।
  • आप चाहे तो इसमें लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते है।
  • अब हम सभी को आपस में मिक्स कर लेंगे
  • जब सभी मिक्स हो जाये तो हम इसमें पानी डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे और इसका पतला सा बेटर तैयार कर लेंगे।
  • अब हमारा बेटर तैयार है अब हम आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
  • इसके लिए हम सबसे पहले अंडे को उबाल लेंगे।
  • जब अंडा उबल जाये तो इसे ठंडा कर छील लेंगे और चार लम्बे टुकड़ों में काट लेंगे।
  • अब हम अंडे को कॉर्न फ्लोर में चारो तरफ लपेट लेंगे ताकि अंडे का पीला वाला भाग निकले न
  • इसी तरह हम बारी-बारी से सभी अंडे को कॉर्न फ्लोर में लपेट देंगे
  • अब हम इसके बाद अंडे को बेटर में डाल कर अंडे के चारो तरफ अच्छे से बेटर लगा देंगे
  • सभी अण्डों को किसी बर्तन में रख देंगे।
  • इसके बाद हम एक कढाई में तेल गर्म होने के लिए गैस पर रख देंगे
  • जब तेल गर्म हो जाये तो हम अंडे को तेल में डाल देंगे।
  • अब हम अंडे चला-चला कर दोनों तरफ अच्छे से पका लेंगे।
  • जब यह दोनों तरफ सुनहरा हो जाये तो हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे
  • हम इसे जिस भी बर्तन में निकालेंगे उसमें नैपकिन व कोई Cotton का कपड़ा बिछा दे जिससे अण्डों का सभी extra तेल निकल जाये।

हमने egg chilli की आधी तैयारी कर ली है अब हम इसका Gravy बनायेंगे।

Egg Chilli बनाने की विधि 

  • Gravy तैयार करने के लिए सबसे पहले हम शिमला मिर्च को क्यूब के आकर में काट लेंगे।
  • आपका egg Chilli ज्यादा आकर्षक दिखे इसलिए आप पीले व लाल रंग के शिमला मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • अब हम प्याज़ को भी इसी के आकार में काट लेंगे।
  • इसके बाद हम एक कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे।
  • जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसमें बारीक कटे लहसुन डाल देंगे
  • इसके बाद हम इसी में अदरक का पेस्ट भी डाल कर भुन लेंगे
  • इसे हम लगभग 30 second के लिए भूनेंगे
  • जब यह हल्के सुनहरे हो जाये तो हम इसमें प्याज़ व शिमला मिर्च डाल देंगे
  • अब हम सभी को मिक्स कर के पकाएंगे
  • इसे हमें बहुत ज्यादा नहीं पकाना है हम इसे हल्का crunchy रख्नेगे
  • इसे लगभग 2 से 3 मिनट तक पकाने के बाद हम इसमें 2 कप पानी डाल देंगे
  • पानी डालने के बाद हम एक बार फिर सबको आपस में मिक्स कर देंगे
  • इसके बाद हम इसमें 1 कप Tomato ketchup डाल देंगे
  • इसी में हम soya sauce भी डाल देंगे
  • अंत में हम इसमें नमक डाल देंगे अब हम सभी को मिक्स कर देंगे
  • जब हमारा Gravy बिल्कुल उबाल मारने लगे तो हम एक bowl में कॉर्न फ्लोर लेंगे।
  • अब हम इसमें पानी डाल कर इसका पतला घोल तैयार कर लेंगे।
  • इस घोल को हम ग्रेवी में मिक्स कर देंगे
  • अब हम ग्रेवी को एक मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकाएंगे
  • इसके बाद हम इसमें fry किये हुए अंडे डाल देंगे।
  • सभी को आपस में अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसे 2 मिनट तक पकाएंगे
  • पकने के बाद गैस बंद कर देंगे

अब हमारा egg chilli तैयार है।

Egg Chilli बनाने की दूसरी विधि 

Credit-Freepik.com

जैसा की हमने अपने article में ऊपर बताया की egg chilli दो तरह से बनाया जाता इसलिए हम आपको egg chilli बनाने की दूसरी विधि भी बतायेंगे।

तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए हम सबसे पहले कच्चे अंडे को एक बड़े कटोरे में तोड़ लेंगे
  • अब हम इसमें बारीक कटे हुए हरे प्याज़ डाल देंगे।
  • इसके बाद हम इसी में नमक, लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे
  • इसके बाद हम सभी को फेट लेंगे
  • अंडे को फेटने के बाद हम एक गहरे पैन में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे
  • जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसमें अंडे को डाल देंगे
  • भले ही हम इसे omelette की तरह पका रहे है लेकिन हम इसे omelette की तरह छोटे-छोटे टुकड़ों में नहीं काटेंगे न ही हम इसे बार-बार पलटेंगे
  • अब हम इसे धीमी आंच पर पकने देंगे।
  • इसे हमे पलटना नही है इसलिए आप इसे प्लेट से भी ढक सकते है ताकि यह भाप के द्वारा ऊपर से भी पक सके।
  • जब यह पक जाये तो हम इसे पैन से निकाल लेंगे।
  • जब यह ठंडा हो जाए तो हम इसे छोटे-छोटे चोकोर टुकड़ों में काट लेंगे।
  • अब हम इसकी ग्रेवी तैयार करेंगे
  • ग्रेवी तैयार करने के लिए हम एक कढाई में तेल गर्म करेंगे
  • तेल गर्म हो जाने के बाद हम इसमें पहले खड़े मसलों को भुन लेंगे
  • मसाले भुन जाने के बाद हम इसमें सभी सब्जियों को पका लेंगे।
  • जब सब्जियां तैयार हो जाये तो हम इसमें पानी व सभी sauce डाल देंगे
  • इसके बाद हम इसमें नमक व विनेगर भी डाल देंगे
  • अब हम सभी को कुछ देर तक पकाएंगे
  • जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाये तो हम इसमें अंडे डाल देंगे
  • इसे कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर देंगे

अब हमारा egg chilli तैयार है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Egg Chilli बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-Chicken Momos Recipe In Hindi

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version