Home Kofta Kathal ka Kofta Recipe In Hindi

Kathal ka Kofta Recipe In Hindi

Credit-Freepik.com
Rate this post

Kathal ka Kofta का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। क्या आपके भी घर में लोग रोज़ का वही boring खाना खाकर लोग परेशान हो गए है? क्या आप भी अपने परिवार के लिए कुछ अलग और अच्छा बनाना चाहती है? यदि ऐसा है तो आप Kathal ka Kofta Recipe try कर सकती है। इसको बनाना भी आसान है। Kathal ka Kofta स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारे health के लिये भी लाभदायक होता है।

कभी-कभी हम घर में रोज़ बनने वाली सब्जी से बोर हो जाते है और कुछ अलग और स्वादिष्ट खाना चाहते है ऐसे में ज़रूरी नहीं की हम पनीर या Nonveg ही बनाए। आप कटहल की सब्जी से भी एक स्वादिष्ट dish बना सकती है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज की इस पोस्ट में हम सीखेंगे Kathal ka Kofta बनाने की विधि। साथ ही हम आपको ये भी बतायेंगे की इसकी Gravy कैसे तैयार करे।

Kathal ka Kofta

Kathal ka Kofta खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। कटहल की सब्जी खासकर उन लोगो को ज्यादा पसंद आती है जिन्हें Nonveg ज्यादा पसंद है क्यूंकि यह देखने व खाने में कुछ कुछ nonveg के जैसा लगता है। आप Kathal ka Kofta बनाकर इसमें और भी स्वाद डाल सकती है साथ ही vegetarian भी इसे खा कर nonveg जैसा मजा ले सकते है। इसे बनाने के लिए हम इसके कोफ्ते और gravy को अलग-अलग बनायेंगे। आइये सीखते है Kathal ka Kofta बनाने की Recipe

यह भी पढ़ें –Jalebi Recipe – घर पर जलेबी कैसे बनाये

कटहल का कोफ्ता बनाने के लिए हम पहले कोफ्ता बनाने की सामग्री लेंगे।

Kofta बनाने की आवश्यक सामग्री 

Kofta बनाने की आवश्यक सामग्री 
Credit-Freepik.com
S.N     Ingredient         Quantity
 1.       कटहल         500 ग्राम
 2.        बेसन         100 ग्राम
 3.      हरी मिर्च       2 से 3 बारीक कटी हुई
 4.       लहसुन       8 से 10 कलि
 5.       नमक          स्वादानुसार
 6.        तेल         तलने के लिए
 7.       अदरक          1 इंच
 8.       हरी धनियाँ         1 कप बारीक कटी हुई
 9.     गरम मसाला पाउडर         1 टेबल स्पून
 10.       आलू         2 से 3 उबले हुए
 11.  हल्दी, धनिया पाउडर         1 टेबल स्पून
 12.    लाल मिर्च पाउडर         1 टेबल स्पून

 

Kofta बनाने की विधि

Credit-Freepik.com
  • Kofta बनाने के लिए हम सबसे पहले कटहल को काट कर धो लें।
  • कटहल के चिचिपाहट से बचने के लिए आप हाथों में तेल लगाकर कटहल काट सकती हैं।
  • कटहल के टुकड़ों को एक कुकर में पानी के साथ डाल कर उबलने रख देंगे।
  • इसी में ही हम आलू भी डाल देंगे ताकि दोनों साथ में ही उबल जाए।
  • जब तक कटहल पक रहा है तब तक हम बाकि की सामग्री तैयार कर लेंगे।
  • इसके लिए हम अदरक, लहसुन का पेस्ट बना लेंगे।
  • अब हम हरी मिर्च को बारीक काट लेंगे।
  • कुकर में दो सीटी आने पर गैस बंद कर दें।
  • इसके बाद हम कटहल को पानी से निकाल कर अलग कर देंगे।
  • आलू को अलग निकाल कर छील लें।
  • कटहल की गुठलियाँ बहुत hard होती है इसलिए हम गुठलियों को निकाल कर अलग कर देंगे।
  • अब हम छीले हुए आलू को और कटहल को एक बड़े बर्तन में डालकर इसमें पिसा हुआ मसाला व हल्दी, नमक, धनिया, लाल मिर्च और बारीक कटा हुआ मिर्च डाल देंगे।
  • अब इसमें हम धनिया की पत्तियां भी डाल देंगे।
  • अब आखिर में हम इसमें बेसन डाल कर सभी को आपस में mix कर देंगे।
  • इस पेस्ट को हम 10 मिनट तक ढक कर रख देंगे।
  • इसके बाद एक कढाई में तेल डाल कर गैस पर गर्म होने के लिए रख देंगे।
  • तेल गर्म होने तक आप अपने हथेली पर तेल लगा कर kofte के बॉल बना कर तैयार कर लें।
  • kofte का गोला न ज्यादा बड़ा होना चाहिए न ही ज्यादा छोटा। आप बस एक नींबू के आकार का बॉल बना लेंगे।
  • अब तेल गर्म हो जाने के बाद इसमें kofte डाल कर तल लें।
  • Kofta जब हल्के भूरे रंग का हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें।

अब आपका Kofta तैयार है। इसके बाद हम Gravy तैयार करेंगे।

Gravy तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री 

S.N     Ingredient         Quantity
 1.     अदरक         1 इंच
 2.     टमाटर         2 बड़े साइज़ का
 3.     हल्दी पाउडर         1 टेबल स्पून
 4.     धनिया पाउडर         1 टेबल स्पून
 5.     लाल मिर्च पाउडर         1 टेबल स्पून
 6.     नमक         आवश्यकतानुसार
 7.     छोटी इलायची           2 से 3
 8.      लौंग             2
 9.     गरम मसाला पाउडर         1 टेबल स्पून
 10.      तेल         2 बड़ा चम्मच
 11.      प्याज़         1 बड़े साइज़ का
 12.      दालचीनी         एक छोटा टुकड़ा
 13.      लहसुन         8 से 10 कलि
 14.       जीरा         1 टेबल स्पून

 

Gravy तैयार करने की विधि 

  • Gravy बनाने के लिए हम सबसे पहले एक कढाई में तेल गर्म कर लें।
  • तेल गर्म होने तक हम सभी खड़े मसालों को पीस लेंगे।
  • पीसे हुए मसाले में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर व लाल पिसा हुआ मिर्च डाल कर अलग रख लेंगे।
  • अब अलग से टमाटर का पेस्ट भी बना लें।
  • तेल गर्म हो जाने के बाद इसमें कटा हुआ प्याज डाल कर तल ले।
  • प्याज़ के हल्का गुलाबी होने पर हम इसमें पिसा हुआ मसाला डाल देंगे।
  • मसाले के साथ ही टमाटर का पेस्ट भी डाल दें।
  • मसाला कढाई में चिपके ना इसलिए हम इसे लगातार चलाते रहेंगे।
  • यदि हम मसाले को थोड़ी देर के लिए भी छोड़ते है तो यह जलने लग जाता है जो इसके स्वाद पर काफी प्रभाव डालता है।
  • मसाले को हम तब तक भूनेंगे जब तक यह तेल न छोड़ दें।
  • जब मसाला पूरी तरह भुन चुका होता है तो यह तेल छोड़ देता है।
  • अब हम इसमें 2 ग्लास पानी डाल कर कुछ देर पकने के लिए छोड़ देंगे।
  • अब आपका gravy तैयार है। इसके बाद हम आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

Kathal ka Kofta बनाने की विधि 

  • Kathal ka Kofta बनाने के लिए हमने पहले से ही कोफ्ता और Gravy अलग-अलग तैयार कर लिया है।
  • अब हम तैयार किये हुए gravy में kofte डाल देंगे।
  • इसके बाद हम इसमें स्वाद के अनुसार नमक डाल देंगे।
  • यदि आपके घर में कम नमक खाया जाता है तो आप इसमें कम नमक डालें।
  • अब आप इसे ढक कर लगभग 20 मिनट के लिए मीडियम आंच पर पकने दें।
  • पक जाने के बाद इसे गैस से उतार कर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • अब आपका Kathal ka Kofta तैयार है।
  • अब आप इसकी धनिया की पत्तियों से गार्निशिंग कर के परोस सकते है।

इसे भी पढ़ें- Types of Gujrati Dhokla

इसे आप मजे से रोटी, नान या चावल के साथ खा सकते है। यह आपके boring सब्जी से कही ज्यादा tasty भी है। यदि आप इसे चावल के साथ खाना चाहते है तो इसकी gravy आप बढ़ा भी सकते है।

Kathal ka Kofta बनाने की Tips 

  • Kathal ka Kofta बनाने के लिए मैंने जो आपको Recipe बताई उसमें मैंने बेसन को कटहल के साथ ही mix कर किया है आप चाहे तो बेसन को अलग से फेट कर उसमें कटहल के Balls को Dip करके भी kofte तैयार कर सकते है।
  • Gravy का पानी बहुत ज्यादा न रखे क्यूंकि gravy पतला रह जाने पर यह कम स्वादिष्ट लगता है।
  • जब आप मसालों को भुने तो इसमें पानी तभी डालें जब मसाला तेल छोड़ दें।
  • आप चाहे तो इसे ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए भुने हुए मसालों में दही add कर सकते है।
  • यदि आप दही ना भी add करना चाहते है तो आप इसकी जगह नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते है।
  • जब आप उबले हुए कटहल से पानी निकालते है तो कोशिश कीजिये की पानी पूरी तरह निकल जाए क्यूंकि यदि पेस्ट पानी छोड़ता है तो हमारा kofte का पेस्ट गीला रहेगा और यह तलते समय टूट भी सकता है।
  • कटहल  को उबालते समय आप इसमें हल्दी व नमक डाल दें जिससे यह कुकर में चिपकेगा नहीं।
  • कटहल का पेस्ट को बनाने के लिए पानी का उपयोग बिल्कुल भी नहीं करना है क्यूंकि कटहल में पहले से ही पानी मौजूद रहता है।
  • कटहल का कोफ्ता बनाने के लिए हम पके हुए कटहल का उपयोग नहीं करेंगे क्यूंकि पका हुआ कटहल स्वाद में मीठा होता है जिसकी वजह से हमारा कोफ्ता tasty नहीं बनेगा।
  • मैंने kathal ka Kofta बनाने के लिए आलू का भी उपयोग किया है आप चाहे तो बिना आलू के भी कटहल का कोफ्ता बना सकते है।
  • kofte को healthy बनाने के लिए आप इसमें एक चुटकी हींग का उपयोग कर सकते है।
  • kofte का गोला न ज्यादा बड़ा रखे न ज्यादा छोटा इसे मीडियम साइज़ का आकार दे।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Kathal ka Kofta बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप यह भी जान गए होंगे की Kathal ka Kofta बनाते समय ऐसी कौन सी सावधानी करे जिससे की कोफ्ता तलते समय टूटे ना।

यदि यह रेसिपी आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी रेसिपी के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए  हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें- Dal ka paratha घर पर कैसे बनाये

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version