Home चटनी-अचार Mirch Achar – मिर्च का अचार कैसे बनाए

Mirch Achar – मिर्च का अचार कैसे बनाए

Credit-Freepik.com
5/5 - (6 votes)

 || Hari Mirch ka Achar ||  Mirch ka Achar || Lal Mirch ka Achar || Laziz recipe ||

Mirch Achar स्वाद में तीखा व चटपटा होता है। Achar को दाल-चावल व अन्य दूसरे व्यंजनों के साथ खाया जाता है। अचार किसी भी व्यंजन के स्वाद को बढ़ा कर दोगुना कर देता है। अचार कई प्रकार के होते है जैसे-मिक्स वेजिटेबल आचार, नींबू का आचार, आम का आचार, फूलगोभी का अचार और Mirch ka Achar। वैसे तो सभी अचार में आम का अचार सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है लेकिन मिर्च का अचार चटपटा होने के साथ-साथ तीखा भी होता है जिसकी वजह से ये और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।

Mirch ka  Achar बनाने में बाकि दूसरे अचार से कम मेहनत व कम समय लगता है साथ ही यह खाने में भी अधिक  स्वादिष्ट होता है। Mirch ka Achar उन लोगो को ज्यादा पसंद आता है जिन्हें तीखा बहुत पसंद है। अब क्यूंकि हम आपको यहाँ  पर कई सारी Laziz recipe बताते रहते है तो हम अचार को कैसे पीछे छोड़ सकते है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Hari Mirch ka Achar और Lal Mirch ka Achar बनाना सिख्नेगे।

Mirch Achar

आमतौर पर अचार इसलिए प्रसिद्ध है की इसे बनाने में काफी समय लगता है लेकिन जो हमारा Mirch Achar है उसे बनाने के लिए ज्यादा समय की आवश्यकता नहीं पड़ती है ये झटपट ही बनकर तैयार हो जाता है। अचार चटपटा होने के साथ-साथ हमारे खाने को पचाने में भी सहायक होता है। इसके अलावा अचार में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाया जाता है जो हमारी रोगों से लड़ने में रक्षा करता है।

इसे भी पढ़ें-Dosa Recipe

अचार एक ऐसी dish है जिसे लम्बे समय तक रख के खाया जा सकता है। अगर अचार का सही से रख रखाव किया जाए तो अचार को 1 साल से 1.5 साल तक रख के खाया जा सकता है।

Mirch Achar बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

     S.N                       Ingredient               Quality
       1.                    हरी मिर्च      200 ग्राम
       2.                     सौंफ       1 चम्मच
       3.                     हींग       1 टेबल स्पून
       4.                    मेथी       1 छोटी चम्मच
       5.                गरम मसाला        आधा चम्मच
       6.                  जीरा         1 चम्मच
       7.                 नमक         स्वादानुसार
      8.                कलौंजी        1 बड़ा चम्मच
      9.                नींबू रस         2-3  चम्मच
     10.                  तेल           1 कप
     11.                 खटाई         1 चम्मच
     12.              हल्दी पाउडर         2 टेबल स्पून
     13.               लाल मिर्च         1 टेबल स्पून
     14.                 लहसुन         8-10 कलि

Marinate

  • Hari Mirch ka Achar बनाने के लिए हम सबसे पहले अच्छी quality का Mirch ले लेंगे मिर्च न ज्यादा पतली हो और न ही ज्यादा मोटी।
  • इसके बाद हम मिर्च को अच्छे से धोकर इसकी डंडियाँ निकाल देंगे।
  • अब हम कुछ देर के लिए मिर्च को सूखने के लिए रख देंगे ताकि इसका सारा पानी सूख जाये।
  • इसके बाद या तो मिर्च को तीन टुकड़ों में काट लें या इसको बीच से चीर लें।
  • इसके बाद हम एक बड़े bowl में मिर्च को डाल देंगे और इसमें नमक, नींबू का रस व हल्दी डाल देंगे।
  • अब हम अपने हाथो में Plastic gloves पहन कर या पन्नी बाँध कर दोनों हाथो से अच्छे से मिलायेंगे।
  • जब सब अच्छी तरह मिल जाये तो इसे ढक कर लगभग 7-8 घंटे के लिए छोड़ देंगे। आप चाहे तो इसे रात भर के लिए छोड़ सकते है।

Hari Mirch ka Achar बनाने की विधि 

अब हमारा मिर्च मेरिनेट हो गया है। इसके बाद हम आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

  • Hari Mirch ka Achar बनाने के लिए हम कलौंजी, राई, सौंफ, जीरा और बाकी सभी खड़े मसालों को भून लेंगे। भूनने से मसाला लम्बे समय तक खराब नहीं होता है।
  • अब हम सभी भुने हुए मसालों को grinder की सहायता से हल्का दरदरा पीस लेंगे।
  • इसके बाद पिसे हुए मसाले को निकाल लेंगे और इसी में हल्दी व पिसा हुआ लाल मिर्च mix कर लेंगे।
  • अब हम इसमें नमक और खटाई add कर देंगे।
  • इसके बाद हम लहसुन को ओखली में कूट कर या बारीक काट कर डाल देंगे।
  • सभी मसालों को आपस में अच्छी तरह mix करने के बाद हम इसमें तेल डाल देंगे।
  • अब तेल में भी सभी मसालों को अच्छे से मिक्स कर देंगे।
  • तेल हमें ना ही बहुत ज्यादा डालना है और ना ही बहुत कम।
  • हम तेल इतना डालेंगे की मसाला अच्छे से mix हो जाए।
  • अब यदि आपने मिर्च को टुकड़ों में काटा है तो direct इसमें मसाला डाल कर इसे हाथो से mix कर लें।
  • mix करते समय आप हाथो में gloves ज़रूर पहने नहीं तो मिर्च से आपका हाथ जलेगा।
  • अगर आपने मिर्च को बीच से चीरा है तो बारी-बारी से सभी मिर्च में मसाला भर दें।
  • अब इसके बाद हम अचार को उस डब्बे में डाल देंगे जिसमें आप आचार को रखना चाहते है।
  • इसके बाद हम इस डिब्बे में अचार की मात्रा से बिल्कुल आधा तेल डाल देंगे।
  • अब डब्बे पर ढक्कन वाली जगह पर एक सूती कपड़ा बांध देंगे।
  • इसके बाद हम अपने Hari Mirch के अचार को लगभग एक हफ्ते तक तेज़ धूप में सुखायेंगे।

अब हमारा Hari Mirch ka Achar तैयार है। इसे आप पराठे के साथ या दाल चावल के साथ मज़े से खा सकते है।

Lal Mirch ka Achar

  • Hari Mirch ka Achar बनाने के लिए हमने जो ingredients लिए थे Lal Mirch ka Achar बनाने के लिए भी हम उन्ही ingredients का उपयोग करेंगे बस हम इसमें Hari Mirch के जगह बड़े Lal Mirch का उपयोग करेंगे।
  • अब हम Lal Mirch को धो कर उसकी डंडियों को अलग कर देंगे।
  • इसके बाद हम इसे अगर तेज़ धूप है तो 2 घंटे क लिए और अगर मीडियम धूप है तो 3 से 4 घंटे के लिए सुखा देंगे ताकि अचार खराब न हो।
  • Lal Mirch में हम मसालों को दो तरह से भर सकते है।
  • एक तो side से एक लम्बा कट कर के और दूसरा डंडी वाली जगह पर बड़ा से छेद कर के हम इसमें ऊपर से सभी मसालों को ऊँगली या किसी चम्मच के सहारे दबा-दबा कर भी भर सकते है।
  • Lal Mirch का Achar बनाने में हम लाल मिर्च को हरे मिर्च की तरह मेरिनेट नहीं करेंगे।
  • अब सारे खड़े मसालों को भून कर पीस लेंगे और फिर इसमें हम पिसे हुए मसाले जैसे-हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक व खटाई मिला कर मिक्स कर देंगे।
  • इसके बाद हम मसालों में तेल डाल कर मसाले को अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे।
  • अब हम सभी मिर्च में मसाले भर लेंगे।
  • ध्यान रहे मसाला हमें दबा-दबा कर डालना है वरना जब हम अचार में तेल डालेंगे तो मसाला ढीला हो जायेगा और धीरे-धीरे इसका सारा मसाला बह जाएगा।
  • अब हम मिर्च को एक साफ़ बरनी में रख देंगे और इसमें बचे हुए मसाले व तेल डाल देंगे।
  • इसके बाद बरनी के मुंह को सूती कपड़े से बांध कर ढक देंगे।
  • कुछ दिन तक इसे धूप दिखायेंगे।

अब आपका Lal Mirch ka Achar तैयार है। इसे आप किसी भी व्यंजन के साथ खा कर मज़े ले सकते है।

सुझाव व सावधानियां 

Credit-Freepik.com
  • मिर्च का अचार बनाते समय आप सभी मसालों को भून कर ही डालेंगे इससे आपका अचार लम्बे समय तक खराब नहीं होगा।
  • आप जिस भी डब्बे में अचार रखेंगे उसे धो कर अच्छे से सुखा लेंगे क्यूंकि अचार में fungus बहुत जल्दी लग जाता है और यह बहुत जल्दी खराब भी हो जाता है।
  • मिर्च का अचार बनाने में यदि आप नींबू के रस का उपयोग करते है तो आचार खाने में कम तीखा लगता है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Mirch ka Achar बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप Lal Mirch ka Achar बनाना भी सीख गये होंगे।

यदि यह Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-Petha-घर पर पेठा कैसे बनाए 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version