Bhajiya एक instant recipe है जिसे आप झटपट 5 से 10 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते है। यह बच्चे से लेकर बूढ़े सभी को पसंद आने वाली dish है। इसे अधिकतर लोग सुबह चाय के साथ खाते है। यह अपने crunchy व crispy स्वाद के वजह से और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। भजिया को सभी हरी धनियाँ की चटनी व हरे मिर्च के साथ खाते है। वैसे तो इसे Breakfast व शाम के snacks के तौर पर खाया जाता है लेकिन लोग इसे बारिश में खाना बेहद पसंद करते है।
यह एक भारतीय dish है भारत में ऐसे कुछ ही घर होंगे जहाँ बारिश हो और भजिया न बने। यह एक Street Food जो आपको किसी भी होटल में या चाय की दुकान पर आसानी से मिल जायेगा लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी भजिया recipe बतायेंगे जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है और यह ऐसे ingredients से बना है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते की इन सामग्रियों से भी भजिया बन सकती है।
नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज की इस पोस्ट में हम सीखेंगे 3 अनोखे प्रकार की Bhajiya recipe।
Bhajiya
भजिया आंध्र प्रदेश की एक प्रसिद्ध dish है जिसे पूरे भारत में बड़े चाव से खाया जाता है। साधारण तौर पर भजिया बेसन के साथ प्याज़ या पत्तागोभी व पालक का बनाया जाता है। इसे छोटे व बड़ी दोनों प्रकार के हरी मिर्च से भी बनाया जाता है लेकिन आज हम आपको मक्के के दाने का, साबूदाने का व चावल के आटे का भजिया बनाना सिखायेंगे। तीनो ही भजिये स्वाद में एक-दूसरे से बहुत अलग व बेहद स्वादिष्ट होते है।
यह भी पढ़ें –Types of Gujrati Dhokla
यदि आप सोच रहे है की मक्के के दाने बहुत कठोर होते है इसका भजिया बनाना मुश्किल है तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे है। मक्के का भजिया बनाने के लिए बस आपको ज़रूरत है एक ताज़े भुट्टे की।
तो चलिए सीखते है 3 अनोखी भजिया recipe। हम सबसे पहले बनायेंगे Corn Bhajiya
Corn Bhajiya बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
S.N | Ingredients | Quantity |
1. | भुट्टा | 1 (बड़े साइज़ का मुलायम) |
2. | बेसन | 1 कप |
3. | नमक | स्वादानुसार |
4. | तेल | आवश्यकतानुसार |
5. | लाल मिर्च पाउडर | 1 टेबल स्पून |
6. | मैगी मसाला | 1 बड़ा चम्मच |
7. | हल्दी पाउडर | आधा टेबल स्पून |
Corn Bhajiya बनाने की विधि

कॉर्न भजिया को हम दो तरह से बना सकते है। इसे बनाने का पहला तरीका यह है की इसे कद्दूकस की सहायता से एक बर्तन में कद्दूकस कर ले और फिर इसमें सभी ingredients जैसे- बारीक कटा हुआ प्याज़, हरी मिर्च, अजवाइन, नींबू का रस, हरी धनिया की पत्ती व नमक डाल कर तेल में fry कर लें और इसे बनाने की दूसरी recipe ऐसी है जिसमें ingredients भी कम लगते है और यह खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है।
तो चलिए सीखते है कॉर्न भजिया बनाने की विधि
- Corn Bhajiya बनाने के लिए सबसे पहले हम मुलायम भुट्टा लेंगे
- अब हम भुट्टा को एक धारदार चाकू की सहायता से काट लेंगे।
- सभी मक्के ऐसे कटे होंगे की हर दाना कम से कम दो भागो में बटा हो।
- अब हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे
- इसके बाद हम इसमें बेसन डाल देंगे
- बेसन के साथ ही हम इसमें लाल मिर्च पाउडर व नमक डाल देंगे
- इसी में हम मैगी मसाला भी डाल देंगे ये Optional है आप चाहे तो इसके बिना भी इसे बना सकते है।
- अब हम इसमें बिल्कुल हल्का सा लगभग दो चम्मच के करीब पानी डाल कर सबको आपस में अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
- इसे आप हथेली की सहायता से रगड़-रगड़ कर मिक्स कर लें इससे मक्के के दानो में मौजूद पानी भी निकल जाता है।
- जब सभी मिक्स हो जाये तो हम एक गहरी कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे।
- जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसमें छोटे-छोटे साइज़ की भजिया डाल देंगे
- इसे हम मीडियम आंच पर लगभग दो मिनट तक पकाएंगे
- जब यह दोनों तरफ से सुनहरा हो जाए तो इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे
अब हमारी Corn Bhajiya तैयार है। इसे आप धनिया व मिर्च की चटनी के साथ खा सकते है।
Sabudane ki Bhajiya बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
S.N | Ingredients | Quantity |
1. | साबूदाना | 1 कप |
2. | आलू | 2 उबला हुआ |
3. | नमक | स्वादानुसार |
4. | तेल | आवश्यकतानुसार |
5. | लाल मिर्च पाउडर | 1 टेबल स्पून |
6. | मूंगफली के दाना | आधा कप |
7. | हल्दी पाउडर | आधा टेबल स्पून |
8. | हरी मिर्च | 2-3 बारीक कटी हुई |
Sabudane ki Bhajiya बनाने की विधि

वैसे तो Bhajiya एक instant recipe है लेकिन साबूदाने की भजिया बनाने के लिए कम से कम आपको डेढ़ से दो घंटे का समय चाहिए होता है क्यूंकि इसमें हमें साबूदाने को फूलने के लिए कम से कम डेढ़ घंटे रखना होता है यदि आप इसे नहीं फूलायेंगे तो यह बहुत Hard बनेगा और यह खाने में भी बिल्कुल स्वादिष्ट नहीं लगेगा
तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि
- साबूदाने का भजिया बनाने के लिए हम सबसे पहले साबूदाने को अच्छी तरह धो लेंगे।
- अब हम इसके बाद इसमें थोड़ा पानी डाल देंगे और इसे कम से कम डेढ़ घंटे के लिए भिंगोने रख देंगे।
- जब तक यह तैयार हो रहा है तब तक हम आलू को उबाल लेंगे
- साबूदाने में हम कम पानी डालेंगे ताकि ये बहुत ज्यादा न गल जाये।
- अब हम साबूदाने का पानी निकाल कर इसे एक बड़े बर्तन में निकाल लेंगे
- इसी में हम उबले हुए आलू को भी पीस कर डाल देंगे
- अब हम इसमें हरी मिर्च, लाल मिर्च व नमक डाल देंगे
- आप चाहे तो इसमें काला नमक भी डाल सकते है।
- अब हम इसमें मूंगफली के दानो को हल्का दरदरा पीस कर डाल देंगे।
- इसके बाद हम सभी को आपस में मिक्स कर देंगे
- अब हम इसके छोटे-छोटे गोले तैयार कर लेंगे
- फिर इसे एक कढाई में तलने के लिए डाल देंगे
- जब यह अच्छी तरह दोनों तरफ से पक जाये तो हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे।
अब हमारी साबूदाने की भजिया तैयार है। इसे साबूदाने वडा और साबूदाने की पकौड़ी भी कहा जाता है। अब हम बनायेंगे हमारी तीसरी recipe जिसमें हम बनायेंगे चावल के आटे का भजिया
चावल के आटे का भजिया बनाने की आवश्यक सामग्री
S.N | Ingredients | Quantity |
1. | चावल | 1 कप |
2. | आलू | 2 उबला हुआ |
3. | नमक | स्वादानुसार |
4. | तेल | आवश्यकतानुसार |
5. | हरी धनिया | आधा कप |
6. | लहसुन, अदरक पेस्ट | 1 टेबल स्पून |
7. | अजवाइन | 1 टेबल स्पून |
8. | हरी मिर्च | 4-5 बारीक कटी हुई |
बनाने की विधि

- यदि आपके पास चावल का आटा है तो आप इसका पेस्ट बना लीजिये
- अगर चावल का आटा नहीं है तो आप पहले चावल को पानी में भिंगो दे फिर इसे पीस लें
- अब उबले हुए आलू का भी पेस्ट बना कर चावल के पेस्ट में मिक्स कर लीजिये
- इसी में हम अजवाइन डाल देंगे
- इसके साथ हम इसमें अदरक, लहसुन का पेस्ट डाल देंगे
- अब हम इसमें हरी मिर्च, हरी धनिया व नमक डाल देंगे
- इसके बाद हम सभी को आपस में अच्छी तरह फेट लेंगे
- अब हम एक कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे
- जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसमें भजिया तलने के लिए डाल देंगे
- जब यह दोंनो तरफ से अच्छी तरह पक जाये तो हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे
अब हमारा चावल के आटे का भजिया तैयार है इसे आप मज़े से धनिया की चटनी के साथ खा सकते है।
Conclusion
दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Bhajiya की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।
कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,
यदि आप और भी किसी रेसिपी के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।
धन्यवाद!
यह भी पढ़ें-Cake Recipe – बिना ओवन के केक कैसे बनाएं|

मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी