Friday, April 26, 2024
HomeSTREET FOODLitti Chokha Recipe In Hindi

Litti Chokha Recipe In Hindi

Rate this post

Litti Chokha || Litti chokha Recipe || Litti chokha Recipe in hindi || Bati chokha

Litti Chokha बिहार के लोगो का खास व्यंजन है। इसे उत्तर प्रदेश के लोग बड़े चाव से खाते है। Litti Chokha एक आटे का गोला होता है जिसमें सत्तू भरा रहता है जिसे लोग चोखा के साथ खाते है। यह आम dish की तरह नहीं बनता है इसे बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। बाटी को हम बाकि व्यंजन की तरह गैस पर नहीं सेकते इसके लिए अंगीठी तैयार किया जाता है या फिर इसे कंडे पर सेका जाता है।

वैसे तो इसे गैस पर भी बना सकते है लेकिन इसमें सौंधापन लाने के लिए इसे लकड़ी पर या कंडे पर सेकना ज़रूरी है। क्यूंकि इसकी filling सत्तू से की जाती है इसलिए ये हमारे सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। Litti को घी में डुबोकर खाने से इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। हालाँकि इसको बनाना आसान नहीं है इसे बनाना बहुत झंझट का काम है। लेकिन फिर भी कुछ लोग इसे घर पर बना कर खाना पसंद करते है।

यह भी पढ़े – Types of Gujrati Dhokla

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज की इस पोस्ट में हम सीखेंगे Litti chokha Recipe in hindi

Litti chokha Recipe

Litti chokha Recipe in hindi || भारत का एक प्रसिद्ध व्यंजन है। Litti Chokha को हम “बाटी चोखा” के नाम से भी जानते है। यह खाने में जितना ज्यादा स्वादिष्ट होता है इसको बनाना उतने ही झंझट का काम है। लोग इसे ठन्डे मौसम में खाना ज्यादा पसंद करते है। बाटी चोखा का चोखा बैगन व आलू के भरते से बनाया जाता है यह भी अंगीठी पर या कंडे में भून कर बनाया जाता है। इससे इसका स्वाद और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगने लगता है। अगर आप उसी अंगीठी में टमाटर भून कर चोखे में मिला दें तो चोखा और भी ज्यादा tasty लगने लगता है।

इसे भी पढ़ें-Bread Roll कैसे बनाये

इसे आमतौर पर आचार व प्याज़ के साथ खाया जाता है। जैसा की मैंने पहले भी आपको बताया की यह हमारे health के लिए लाभदायक है। बाटी चोखा डायबिटीज़ के मरीजों के लिए बेहद लाभदायक होती है यह शरीर में sugar Level को नियंत्रित रखता है। बैगन का चोखा हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करता है। सत्तू गर्मी में लू से आपकी हिफाज़त करता है। इसके अलावा Bati chokha (Litti Chokha) ब्लड प्रेशर व ह्रदय के मरीज़ के लिए भी लाभदायक होता है।

तो चलिए सीखते है Litti Chokha (Bati chokha) बनाने का सही तरीका। हम सबसे पहले बाटी बनायेंगे।

Bati chokha बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

Litti बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 
Credit-Freepik.com
  S.N         Ingredient       Quantity
   1.        आटा (हल्का दरदरा)        250 ग्राम
   2.           तेल        2 बड़े चम्मच
   3.          प्याज़       1 बारीक कटा हुआ
   4.          हरी मिर्च       3-4 बारीक कटी हुई
   5.           अदरक        1 इंच (बारीक कटा हुआ)
   6.           लहसुन       5-6 कलि (बारीक कटी हुई)
   7.          हरी धनिया          1 कप
   8.           आचार           1-2
   9.           कलौंजी         1 टेबल स्पून
  10.            सौंफ          1 टेबल स्पून
  11.            नमक           स्वादानुसार
  12.            सत्तू            1 कप

 

Litti बनाने की विधि 

Litti Chokha का Litti बनाने की विधि 
Credit-Freepik.com
  • Litti बनाने के लिए हम हल्का दरदरा आटा लेंगे। इसमें हम थोडा-सा नमक डाल देंगे। यदि आप अभी नमक नहीं डालना चाहते है तो आप सत्तू के मिश्रण में नमक डाल सकते है।
  • अब हम आटा को गूँथ कर कुछ देर के लिए अलग रख देंगे।
  • सत्तू का मिश्रण तैयार करने के लिए हम सबसे पहले सत्तू लेंगे और उसमें बारीक कटी हुई मिर्च, लहसुन, अदरक, हरी धनिया, बारीक कटी हुई प्याज़ डाल देंगे।
  • इसके बाद हम इसमें कलौंजी और सौंफ का पाउडर डाल देंगे।
  • अब हम इसमें mix अचार डालेंगे लेकिन ज़रूरी नहीं की आप इसमें mix अचार ही डाले आप किसी भी आचार का मिश्रण डाल सकते है।
  • इसके बाद हम आखिर में इसमें तेल डाल कर आपस में अच्छी तरह mix कर लेंगे।
  • हमारा सत्तू का मिश्रण तैयार है।
  • अब हम गुंथे हुए आटे की Medium size की लोई बना लेंगे।
  • इस लोई को हम अपने अंगूठे से बीच की तरफ धीरे-धीरे दबाकर एक कटोरे जैसा बना लेंगे।
  • हम आटे की तैयार की गयी कटोरी में सत्तू का मिश्रण भरेंगे और इसे चारो तरफ से बंद कर देंगे।
  • इसके बाद हम हमारी लिट्टी को देशी स्वाद देने के लिए इसे कंडे में पकने के लिए डाल देंगे।
  • बाटी को चारी तरफ से कंडे से ढक देंगे ताकि हमारी Litti पूरी तरह पक जाए।
  • इसे कुछ-कुछ देर पर पलटते रहेंगे ताकि यह हर तरफ से पक कर तैयार हो जाये।
  • जब यह पक जाये तो इसे एक सूती कपड़े में निकाल कर इस पर लगी हुई राख को झाड लेंगे।

अब हमारी लिट्टी तैयार है। इसके बाद हम चोखा तैयार करेंगे।

Chokha बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

  S.N         Ingredient       Quantity
   1.           आलू         3-4 बड़े
   2.           टमाटर          2
   3.           बैगन        2 बड़े साइज़ के
   4.           प्याज        1 बड़ा बारीक कटा हुआ
   5.           हरी मिर्च         5-6 बारीक कटी हुई
   6.            लहसुन          5-6 कलि
   7.           हरी धनिया           1 कप
   8.             नमक          स्वादानुसार
   9.             अदरक          1 इंच का टुकड़ा
  10.              घी            1 कप
  11.            सरसों का तेल            1 बड़ा चम्मच

 

Litti Chokha का Chokha बनाने की विधि

Litti Chokha का Chokha बनाने की विधि
Credit-Freepik.com
  • Chokha बनाने के लिए हम सबसे पहले आलू, बैगन और टमाटर को उसी कंडे में भून लेंगे।
  • बैगन में हम चाकू से 3 से 4 बड़े कट करके इसमें हम लहसुन भी डाल देंगे अगर लहसुन साथ में डालते है तो लहसुन का भी सौंधापन बैगन में आ जायेगा और लहसुन भी अच्छी तरह गल जायेगा जिससे चोखे में लहसुन का स्वाद ठीक तरह से आयेगा।
  • जब तक हमारी सारी सब्जियां भून रही है तब तक हम हरी मिर्च व अदरक काट लेंगे।
  • सब्जियों को पलट-पलट कर हर तरफ से सेके जिससे हमारी सब्जी अच्छी तरह गल जाये।
  • आलू व बाकि सभी सब्जियों के पक जाने के बाद हम हम इनको ठंडा कर के सभी के छिलके निकाल लेंगे।
  • अब सभी सब्जियों को आपस में अच्छी तरह हाथो से mash कर देंगे।
  • जब सभी सब्जियां पूरी तरह हो mash हो जाये तो हम इसमें बारीक कटा हुआ प्याज़, हरी मिर्च व अदरक डाल देंगे।
  • अब हम इसमें बारीक कटी हुई हरी धनिया भी डाल देंगे। धनिया की पत्ती स्वाद को दोगुना कर देती है।
  • इसके बाद हम इसमें तेल व नमक डाल कर अच्छे से mix कर देंगे।
  • बाटी को घी में 1 मिनट तक डुबो दें इससे बाटी और भी ज्यादा tasty लगती है।

अब हम हमारा बाटी चोखा तैयार है। इसे आप अचार व प्याज़ के सलाथ के साथ मजे से खा सकते है।

Bati chokha के लिए सुझाव

सुझाव व सावधानियां 
Credit-Freepik.com
  • वैसे तो आप बाटी चोखा गैस पर भी बना सकते है लेकिन पूरी कोशिश करे की अंगीठी पर ही कंडे की आग में बनाए तभी आपको इसका देशी स्वाद मिलेगा।
  • बाटी बनाने का आटा हल्का दरदरा ही लें।
  • चोखा बनाने में हरी धनिया का इस्तेमाल ज़रूर करे ये चोखे के स्वाद को बढ़ा देता है।
  • सत्तू का मिश्रण बनाने में आचार के मसाला का उपयोग ज़रूर करे इससे हमारे मिश्रण का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
  • बाटी बनाते समय बाटी को हर तरफ पलट-पलट कर सेके क्यूंकि बाटी थोड़ी सख्त होती है तो इसे पूरी तरह पकाने में थोड़ी मुश्किल होती है।
  • आप इसका स्वाद बढाने के लिए चोखा में चाट मसाले का उपयोग भी कर सकते है।
  • वैसे तो ऐसी गलती कोई भी नहीं करता लेकिन फिर भी आप चोखे तो तेल में fry नहीं करेंगे वरना इसका सारा सौंधापन चला जायेगा।

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Litti chokha Recipe in hindi पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप यह भी जान गए होंगे की इसको बनाते समय कौन-कौन सी सावधानियां करनी चाहिए।

यदि यह Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Litti chokha Recipe in hindi के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe