|| Malpua Recipe in hindi ||
Malpua एक sweet dish है। जिसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरह से बना कर खाया जाता है। कहीं पर इसे खोए और मैदे के साथ बनाया जाता है तो कहीं इसे चाशनी के साथ तैयार किया जाता है, कहीं कहीं पर तो केले के पेस्ट से भी मालपुआ बनाया जाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। यह ज्यादातर उन लोगो को पसंद आता है जिन्हें मीठा खाना बहुत पसंद है। इसे लोग त्योहर जैसे खास मौके पर बनाकर खाते है। मालपुआ कम समय में बनने वाली एक बेहद ही आसान dish है।
Malpua रबड़ी के साथ खाने में और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है।
नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज की इस पोस्ट में हम सीखेंगे malpua recipe in hindi साथ ही मै आपको इसकी चाशनी तैयार करने की भी विधि बताउंगी।
malpua recipe
Malpua भारत की एक प्रसिद्ध Dish है। इसे लोग जगन्नाथ देव को पहले पकवान के तौर पर अर्पित करते है। वैसे तो मालपुआ मैदा व चीनी के साथ बनाया जाता है लेकिन यदि इसे पके हुए केले को पीस कर उसमें नारियल मिलाकर बनाया जाए तो यह बेहद लाजवाब लगता है। हम आज आपको Malpua की जो रेसिपी बतायेंगे उसमें हम मैदा की जगह आटे व सूजी का इस्तेमाल करेंगे। आटा सभी के घरो में आसानी से मिल जाता है और सूजी डालने से यह हल्का Crispy हो जाता है जो इसके स्वाद को और भी ज्यादा बढ़ा देता है।
प्रसिद्ध– Malpua भारत में लोकप्रिय होने के साथ-साथ और भी कई देशो का प्रसिद्ध व्यंजन है। पाकिस्तान, बांग्लादेश व नेपाल जैसे देशो में इसे बेहद पसंद किया जाता है। बंगाल में इसे त्यौहार में बनाकर खाया जाता है। इसके अलावा Malpua पश्चिम बंगाल व ओडिसा में भी बेहद पसंद किया जाता है।
Malpua बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

S.N | Ingredient | Quantity |
1. | आटा (Flour) | 1 कप |
2. | सूजी | आधा कप |
3. | दूध | 2 कप |
4. | इलायची | 3-4 (पिसा हुआ) |
5. | तेल | तलने के लिए |
6. | सौंफ | 1 टेबल स्पून |
7. | बेकिंग सोडा | आधा छोटा चम्मच |
8. | काली मिर्च | 3-4 दाने |
9. | मलाई या अमूल क्रीम | 1 चम्मच |
10. | घी | 1 बड़ा चम्मच |
Malpua का बैटर तैयार करने की विधि

- Malpua बनाने के लिए हम सबसे पहले इसका बैटर तैयार कर लेंगे।
- बैटर बनाने के लिए हम सबसे पहले आटे को छान कर एक बड़े बर्तन में निकाल लेंगे।
- अब उसी बर्तन में हम सूजी व घी डाल देंगे।
- इलायची, सौंफ का पाउडर व बेकिंग सोडा बना कर भी इसी में डाल देंगे।
- अब सभी को आपस में अच्छे से mix कर लेंगे।
- अब हम इसमें एक चम्मच मलाई या अमूल क्रीम डाल देंगे।
- मलाई आप चाहे तो ना भी डाले ये बिल्कुल Optional है।
- इसके बाद हम इसमें लगभग आधा कप दूध डाल कर इसे फेट लेंगे।
- जब दूध पूरी तरह मिल जायेगा तो फिर से इसमें दूध डाल कर इसे फेटेंगे।
- बैटर को हम लगभग 5 मिनट तक फेटेंगे।
- बैटर को फेटते समय यह ध्यान रहे की इसमें गुठली न बने नहीं तो Malpua अच्छा नहीं बनेगा।
- Malpua का बैटर बिल्कुल Cake के बैटर जैसा होना चाहिए न ज्यादा गाढ़ा और ना ही बहुत पतला।
- अब हमारा बैटर तैयार है इसे हम लगभग 1 से आधे घंटे के लिए ढक कर रख देंगे।
जब तक यह तैयार हो रहा है तब तक हम Malpua की चाशनी तैयार कर लेंगे।
चाशनी

कोई भी मीठा पकवान चाहे वो जलेबी हो, मूंगदाल का हलवा हो, रसगुल्ला, गुलाब जामुन हो या काजू कतली चाशनी के बिना सब अधूरे है। चाशनी हमारे मिठाई के स्वाद को दोगुना कर देती है। चाशनी को कितने तार का रखना है, चाशनी कितनी गाढ़ी हो यह भी एक कला है क्यूंकि यदि चाशनी गाढ़ी हो जाती है तो यह हमारे dish पर जम जाती है और यदि चाशनी बहुत पतली रहती है तो हमारे व्यंजन का स्वाद खराब हो जाता है। इसलिए एक बेहतर चाशनी बनाना बहुत ज़रूरी है।तो चलिए सीखते है Malpua के लिए बेहतर चाशनी कैसे बनाए।
चाशनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
S.N | Ingredient | Quantity |
1. | चीनी | 1 कप |
2. | इलायची पाउडर | 1 टेबल स्पून |
3. | केसर | एक चुटकी |
चाशनी बनाने की विधि
- Malpua बनाने के लिए हम सबसे पहले एक बर्तन में एक कप पानी डाल कर गर्म होने के लिए रख देंगे।
- अब इसमें हम चीनी डाल कर तब तक चलाएंगे जब तक चीनी पूरी तरह पानी में न घुल जाये।
- अगर हम चीनी को लगातार नहीं चलाएंगे तो इसमें गांठ पड़ जाएगी और यह जलने लगेगा।
- जब चीनी घुल जाएगी तो इसे हम 5 मिनट तक पकने के लिए छोड़ देंगे।
- अब चाशनी में हम इलायची पाउडर डाल देंगे और केसर के रेशे डाल देंगे।
- अब हम इसको कुछ देर के लिए पकने के लिए छोड़ देंगे।
- जब हमारी चाशनी गाढ़ी हो जाए तो इसे एक बार उँगलियों से check कर लें यदि यह गाढ़ी हो गयी है तो इसे गैस पर से उतार दें।
- अब आपकी चाशनी तैयार है। इसको कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें।
यह भी पढ़े – Types of Gujrati Dhokla
Malpua बनाने की विधि
- अब हमारा बैटर तैयार हो चुका है अब हम इसमें बिल्कुल हल्का सा पानी डाल कर इसे एक बार चला कर फेट लेंगे ताकि इसमें जो पपड़ी जम गयी है वो mix हो जाए।
- अब हम एक गहरे व भारी तल के बर्तन में तेल गर्म कर लेंगे।
- आप तेल की जगह घी का भी इस्तेमाल कर सकते है घी इसके स्वाद को और भी ज्यादा बढ़ा देता है। वैसे तो तेल में fry करने में कोई दिक्कत की बात नहीं है लेकिन कभी-कभी इसमें से तेल का स्वाद आने लगता है जो हमारे Malpua के taste को थोडा सा खराब कर देता है।
- जब तेल गर्म हो जाये तो एक गोल चम्मच की सहायता से हम बैटर को तेल में पकने के लिए डाल देंगे।
- जब यह एक तरफ से हल्का सुनहरा हो जाए तो इसे पलट कर दूसरी तरफ पकने के लिए छोड़ दें।
- अगर आप Malpua बनाने के लिए किसी बड़े बर्तन का इस्तेमाल कर रहे है तो आप एक साथ 3 से 4 मालपुआ Fry सकते है।
- जब मालपुआ दोनों तरफ अच्छी तरह पक जाये तो इसे एक प्लेट में निकाल लेंगे।
- अब हम इसमें ऊपर से चाशनी डाल कर इसे कुछ देर के लिए छोड़ देंगे।
- यदि आपकी चाशनी ठंडी हो गयी है तो इसे हल्का सा गर्म कर लें क्यूंकि ठंडी चाशनी को Malpua सोख नहीं पाता है।
- जब Malpua चाशनी को सोख लेगा तो आप इसकी पिस्ता या किसी भी Dry Fruit से गार्निशिंग कर सकते है।
अब आपका मालपुआ तैयार है आप चाहे तो इसे रबड़ी के साथ खा कर इसका आनंद उठा सकते है।
सुझाव व सावधानियां
- गर्म मालपुआ में ही चाशनी डाले क्यूंकि Malpua ठंडा होने पर यह चाशनी को सोख नहीं पाता है।
- हमने Malpua बनाने में आधा टेबल स्पून से भी कम बेकिंग सोडा का उपयोग किया है आप चाहे तो इसका बिल्कुल भी उपयोग न करे क्यूंकि बेकिंग सोडा डालने से मालपुआ बहुत ज्यादा फूल व फट जाता है।
- Malpua का बैटर कढाई में डालने पर जब मालपुआ एक तरफ सुनहरा हो जाये तभी उसे कलछुल से पलटे व चलाएंगे वरना मालपुआ टूट जायेगा।
दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को malpua recipe in hindi पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप यह भी जान गए होंगे की इसकी चाशनी कैसे तैयार करे।
यदि यह malpua recipe in hindi आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,
यदि आप और भी किसी रेसिपी के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।
धन्यवाद!
इसे भी पढ़ें-Vrat Special Recipe- नवरात में व्रत के लिए रेसिपी

मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी