Dal हम Indians का सबसे पसंदीदा Dish है। हम किसी भी खाने से बोर हो सकते है लेकिन दाल से नहीं। भारत में लगभग हर घर में दाल पकती है। Dal Recipe एक बेहद आसान व पौष्टिक recipe है। इसे बनाने में कम सामग्री के साथ कम समय भी लगता है। भले ही यह भारत के हर घर में बनती हो लेकिन सभी के बनाने का तरीका अलग होता है। दाल में सबसे ज़रूरी है इसका तड़का।
दाल का पूरा स्वाद इसके तड़के पर निर्भर करता है। तड़का लगाने की भी कई सारी विधियां होती है। दाल हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कम मात्रा में fat पाया जाता है। Protein की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह हमारे पाचन के लिए भी लाभदायक होता है। इसमें विटामिन्स व कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है जो कैंसर जैसी बीमारी से बचने में हमारी मदद करते है।
नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Dal बनाना सीखेंगे।
Dal
दाल पंजाब की एक प्रसिद्ध dish है। जिसे पूरे भारत में बड़े चाव के साथ खाया जाता है। दाल का नाम सुनते ही सबसे पहले मन में पंजाबी दाल का ही ख्याल आता है क्यूंकि सबसे स्वादिष्ट दाल पंजाब में ही बनाई जाती है। आज हम आपको अपनी 3 दाल की recipe में ढाबे स्टाइल वाली पंजाबी दाल बनाना भी बतायेंगे।
इसे भी पढ़ें-Petha-घर पर पेठा कैसे बनाए
तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि हमारी पहली recipe है दाल मखनी
Dal Makhani बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
S.N | Ingredients | Quantity |
1. | उरद की दाल | डेढ़ कप |
2. | अदरक, लहसुन का पेस्ट | 1 चम्मच |
3. | मक्खन | एक कप |
4. | जीरा पाउडर | 1 टेबल स्पून |
5. | हींग | 1 चुटकी |
6. | घी | दो बड़ा चम्मच |
7. | नमक | स्वादानुसार |
8. | हल्दी, धनिया पाउडर व लाल मिर्च पाउडर | 1-1 टेबल स्पून |
9. | टमाटर | 2 (पीसा हुआ) |
10. | अमूल क्रीम | आधा कप |
11. | हरी धनिया | आधा कप बारीक कटी हुई |
Dal Makhani बनाने की विधि

- दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले हम दाल को धोकर कम से कम 10 से 12 घंटो के लिए भिंगो कर रख देंगे।
- आप चाहे तो इसी के साथ राजमा भी डाल सकते है हमने इसे बिना राजमा के बनाया है।
- जब दाल पूरी तरह फूल जाये तो हम इसे कुकर में डाल देंगे
- इसी में हम नमक व 2 गिलास पानी भी डाल देंगे।
- हम दाल को 4 से 5 सीटी आने तक पकाएंगे।
- दाल पकने के बाद एक बार हम इसे दबा कर चेक कर लेंगे यदि यह नहीं गली है तो इसे 10 मिनट तक और पकाएंगे।
- अब हम एक कढाई में घी गर्म होने डाल देंगे।
- घी गर्म होने के बाद हम इसमें हींग डाल देंगे।
- इसके बाद हम इसी में अदरक लहसुन का पेस्ट भी डाल देंगे।
- जब यह सुनहरा हो जाये तो हम इसमें सभी मसाले डाल देंगे।
- अब हम सभी मसालों को अच्छी तरह भून लेंगे।
- जब सभी मसाले अच्छी तरह भुन जाये तो हम इसमें टमाटर की प्यूरी डाल देंगे।
- सभी को चला कर मिक्स कर लेंगे और इसे 5 से 8 मिनट तक पकने देंगे।
- इसी में हम नमक भी डाल देंगे।
- इसके बाद हम इसमें धनिया की पत्ती व butter डाल कर अच्छे से पका लेंगे।
- अब हम इसमें दाल व 3 से 4 कप पानी add कर देंगे।
- इसके बाद हम इसे 10 मिनट तक पकाएंगे।
- अब हम इसमें एक बार फिर मक्खन डाल देंगे।
अब हमारी दाल मखनी तैयार है। इसकी आप अमूल क्रीम से गार्निशिंग कर परोस देंगे।
हमारी अगली Dal Recipe है Panjabi Dal Tadka तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि।
Panjabi Dal Tadka बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

S.N | Ingredients | Quantity |
1. | उरद की दाल | आधा कप |
2. | अरहर (तूर) की दाल | आधा कप |
3. | मूंग दाल | आधा कप |
4. | प्याज़ | 3-4 |
5. | लाल साबुत मिर्च | 2 |
6. | घी | 2 बड़ा चम्मच |
7. | नमक | स्वादानुसार |
8. | हल्दी, धनिया पाउडर | 1-1 टेबल स्पून |
9. | लहसुन | 4-5 बारीक कटा हुआ |
10. | टमाटर | 2 |
11. | लाल मिर्च पाउडर | 1 टेबल स्पून |
12. | जीरा | 1 टेबल स्पून |
13. | हींग | एक चुटकी |
Panjabi Dal Tadka बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए हम सभी दाल को दो पानी से धोकर लगभग 4 से 5 घंटे के लिए फूलने डाल देंगे।
- हमने Panjabi Dal Tadka बनाने के लिए 3 तरह की दाल का उपयोग किया है आप चाहे तो अपने मन पसंद के और भी दाल add कर सकते है।
- अब दाल अच्छी तरह फूल जाये तो हम सभी दालों को कुकर में डाल देंगे।
- इसी में हम नमक व डेढ़ से दो गिलास पानी डाल देंगे।
- अब हम इसे 4 से 5 सीटी आने तक पकाएंगे।
- सीटी आने पर इसे एक बार चेक कर लेंगे
- जब यह गल जाये तो हम एक कढाई में घी गर्म होने के लिए डाल देंगे।
- घी गर्म हो जाने पर हम इसमें हींग डाल देंगे।
- जब हींग पक जाये तो हम इसमें प्याज़ डाल देंगे।
- प्याज़ के सुनहरे हो जाने के बाद हम इसमें सभी पीसे हुए मसाले डाल देंगे
- अब हम सभी मसलों को भून लेंगे
- जब यह मसाले अच्छी तरह भून जाये तब हम इसमें बारीक कटे हुए टमाटर डालकर पका लेंगे
- 5 मिनट तक इसे भूनने के बाद हम इसमें दाल व 2 गिलास पानी डाल देंगे।
- अब हम इसे कुछ देर तक पकने देंगे
- जब दाल गाढ़ी हो जाये तो हम इसे गैस से उतार लेंगे।
- अब हम इसमें तड़का लगाने के लिए एक पैन में घी गर्म होने के लिए डालेंगे।
- घी गर्म होने के बाद हम इसमें जीरा डाल देंगे।
- जीरा जब हल्का सुनहरा हो जाये तो हम लहसुन व लाल साबुत मिर्च डाल कर fry कर लेंगे
- अब हम दाल में तड़का लगा देंगे।
अब हमारा Panjabi Dal Tadka तैयार है। इसके बाद हमारी अगली Dal recipe है Dal Fry Recipe
यह भी पढ़ें-Top 5 Instant Recipe
Dal Fry बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
S.N | Ingredients | Quantity |
1. | अरहर (तूर) की दाल | डेढ़ कप |
2. | हरी धनियाँ | आधा कप (बारीक कटी हुई) |
3. | प्याज़ | 1 |
4. | लाल साबुत मिर्च | 2 |
5. | घी | 2 बड़ा चम्मच |
6. | नमक | स्वादानुसार |
7. | हल्दी | 1 टेबल स्पून |
8. | धनिया पाउडर व लाल मिर्च पाउडर | 1 टेबल स्पून |
9. | लहसुन | 4-5 बारीक कटा हुआ |
10. | जीरा | 1 टेबल स्पून |
11. | हींग | एक चुटकी |
Dal Fry बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए हम सबसे पहले अरहर की दाल को धो लेंगे।
- अब हम इसे एक कुकर में डाल देंगे।
- इसी के साथ हम इसमें नमक, हल्दी पाउडर, धनिया व लाल मिर्च डाल देंगे
- इसके बाद हम इसमें 2 गिलास पानी डाल कर इसका ढक्कन बंद कर देंगे
- अब हम इसे 5 से 6 सीटी आने तक पकाएंगे
- जब यह पूरी तरह गल जाये तब हम हम इसमें तड़का लगायेंगे
- इसमें तड़का लगाने के लिए हम एक पैन में घी गर्म कर लेंगे
- आप घी की जगह तेल भी डाल सकते है।
- जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसमें जीरा डाल कर fry करेंगे।
- जीरा जब हल्का सुनहरा हो जाये तो इसमें लहसुन डाल देंगे।
- लहसुन भूरा होने पर हम इसमें हल्का लाल मिर्च पाउडर व धनियाँ की पत्ती डाल देंगे।
- कुछ दे पकने के बाद हम इसमें साबुत लाल मिर्च डाल देंगे।
- जब यह पक जाये तो हम दाल में तड़का लगा देंगे।
- अब हमारा Dal fry तैयार है। इसे आप lunch व dinner किसी भी समय बना कर खा सकते है।
Conclusion
दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को 3 Types Of Dal बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।
यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,
यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।
धन्यवाद!
इसे भी पढ़ें-Chicken Momos Recipe In Hindi

मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी