Palak Paneer ka Paratha यह नाम सुनते ही आप सभी के मुह में पानी तो आ ही गया होगा
वैसे तो पराठा कई प्रकार से बनाये जाते हैं। लेकिन Palak Paneer ka Paratha सबसे ज्यादा फायदेमंद और खाने में भी बहुत ज्यादा अच्छा लगता है।
नमस्कार दोस्तों मैं Ankita इस lazizrecipe.com वेबसाइट पे आप सभी का एक बार फिर से स्वागत करती हूँ। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में Palak Paneer ka Paratha कैसे बनया जाता है। और यह बनाते समय क्या – क्या सावधानियां रखे इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे।
Palak Paneer ka Paratha (पालक पनीर का पराठा)

Palak Paneer ka Paratha बनाना बताऊंगी। आपको एक ही पराठे में दो चीजों का लाज़वाब स्वाद मिलेगा। एक तो पालक का और दूसरा पनीर का। इस पराठे में पनीर को स्टफिंग करके में पराठे में भरा जाता हैं और पालक का पेस्ट बनाकर इसको आटे में गूंथ लिया जाता हैं। ये बहुत स्वादिष्ट पराठा हैं।
अधिकतर पराठा सभी के घरो में तो बनते ही हैं चाहे वह सुबह हो शाम हो या रत हो और अगर सादे परांठे की जगह स्टफ्ड परांठे बनाएं जाएं तो स्वाद ही अलग आता है और अगर परांठे पनीर और पालक मिला के बनाये जाये तो बात ही अलग है सर्दियों के मौसम में ताजे ताजे पालक और पनीर की स्टफिंग से तैयार पालक पनीर के परांठे आपको बेहद पसंद आएंगे
Palak Paneer ka Paratha बनाने की सामग्री
S.N | ingredients | Quantity |
1. | गेंहू का आटा | 2-4 कप |
2. | पालक | कटी हुई 2-3 कप |
3. | लहसुन | 5-6 कलियाँ |
4. | हरी मिर्च | कटी हुई 2-3 |
5. | नमक | स्वाद अनुसार |
6. | तेल | 2 टेबल स्पून |
7. | घी | पराठों को सेकने के लिए |
स्टफिंग के लिए सामग्री
S.N | ingredients | Quantity |
1. | पनीर | 300 ग्राम |
2. | प्याज | 1 बारीक़ कटी हुई |
3. | लहसुन | 5-6 बारीक़ कटी हुई |
4. | हरी मिर्च | 4-3 |
5. | लाल मिर्च | पीसी हुई 1 टेबल स्पून |
6. | जीरा पाउडर | ½ टेबल स्पून |
7. | कस्तूरी मेथी | 1 टेबल स्पून |
8. | नमक | स्वाद अनुसार |
9. | हरा धनिया | कटा हुआ आधा कप |
बनाने की विधि –
- पराठा बनाने के लिए आप सबसे पहले पलट को चाकू की मदद से बारीक़ काट लें
- अब इसे एक बर्तन में थोडा पानी डालकर गैस पर रख दें
- इसे 2-4 मिनट तक गैस पर ही रहने दें जब आपका पालक नरम हो जाये तो अपनी गैस को बंद कर दें
- पालक को एक अलग बर्तन में खली करें और इसके ठंडा होने तक थोडा इंतजार करे
- जब आपका पालक ठंडा हो जाये तो इसको इस मिक्सर के जार में डाल कर इसमें कटी हुई हरी मिर्च और लहसुन की कुछ कलियाँ डाल इसे पीस लें
- अब आप इस बर्तन में आटा लें इसमें स्वाद अनुसार और अपने इस पालक के पेस्ट को डाल कर अच्छे से मिला कर आटा को अच्छे से गुथ लीजिये
- वैसे तो पालक के पेस्ट की मदद से ही अपने आटे को गुथिये लकिन अगर यह मुलायम नही होता तो इसमें थोडा सा पानी की मदद से अच्छे से मुलयम गुथ लीजिये
- अब अपने गुथे हुए आटे को 15-25 मिनट के लिए ढक कट रख दें
पनीर की स्टाफिंग तैयार करने की विधि
- सबसे पहले अपने पनीर को छोटे छोटे टुकड़े ने काट लें या कद्दू कस कर लें
- अब यह कद्दू कस किये हुए पनीर में पीसी की लाल मिर्च, कस्तूरी मेथी, कटी हुयी हरी मिर्च और थोडा सा गरम मसाला को अच्छे से मिलाये
- अब अपने इस पनीर की स्टाफिंग को दो मिनट के लिए गैस में पकाए और लगातार चलते रहे
- 2 मिनट बाद अपनी पनीर को गाद से उतार कर इसके ठंडा होने तक इंतजार करे
Palak Paneer ka Paratha को सेकने की विधि
- 15-25 मिनट रखने के बाद अपने आटे में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर इसको दो मिनट के लिए फिर से अच्छे से गुथ लें
- अब एक तवे को गैस पे गरम करने के लिए रख दें
- गुथे हुए आटे में से एक बड़ी लोई लेकर उसको हाथो की मदद से गोल आकार दें
- इसमें पनीर की स्टफिंग को रखकर किनारों को आपस में इकट्टा करते हुए पराठे को बंद कर ले।
- अब इसमें थोडा सा सुखा हुआ आटा लगा कर हल्के हाथ से बेलन से पराठे को बेल ले। फिर गर्म तवे पर पराठे को डाल ले।
- पराठे को हल्का सा सेकने ले साथ इसके ऊपर तेल या घी लगाये
- अपने इस पराठे को दोनों तरफ अच्छे से सेक लें
बनकर तैयार है आपके ये Palak Paneer ka Paratha इसके सुबह के नाश्ते में हरी चटनी या फिर चार के साथ भी खा सकते है जो सबको बेहद पसंद आयेगा
दोस्तों उमीद हैं इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को यह Palak Paneer ka Paratha कैसे बनाई जाती है इसकी विधि पूरी तरह से समझ में आ गई होगी। अगर यह रेसिपी आपको पसंद आई हैं तो कृपया अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट करके जारूर बताये ,हमे उसका जवाब देने मे बेहद खुशी होगी।
और यदि आपको और कोई रेसिपी के बारे पोस्ट चाहिए की वह कैसे बनाया जाता है। तो हमें कमेंट करके बताये हम आपके लिए बेस्ट तरके की रेसिपी जरुर लिखेगे। कि आप उसको बहुत ही आसानी से कैसे बनाये।
ये भी पढ़ें
Aloo kachori Recipe – लज़ीज़ मसालेदार खस्ता कचौड़ी कैसे बनाएं
Soya Cutlet Recipe – क्रिस्पी सोया कटलेट कैसे बनाये

दोस्तों मेरा नाम अंकिता हैं और मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी ।