Friday, April 26, 2024
HomeCHINESE FOODSpring roll | स्प्रिंग रोल कैसे बनाये

Spring roll | स्प्रिंग रोल कैसे बनाये

Rate this post

Spring roll एक Street Food है जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। यह आज के समय में युवाओं का सबसे पसंदीदा व्यंजन बन चुका है। यह बाज़ारों व restaurent में आपको आसानी से मिल जायेगा। Spring roll को snacks के तौर पर खाया जाता है। हालाँकि की इसे deep fry करके बनाया जाता है इसलिए ये सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है।

आजकल बड़ी-बड़ी शादियों या किसी खास समारोह में इसे Starter के तौर पर परोसा जाता है। Spring Roll को कई तरीको से बनाया जाता है। अलग-अलग चीज़ से stuffing करके इसको अलग-अलग Flavour दिए जाते है। spring roll की stuffing आप अपने मनपसंद के सब्जियों से भी कर सकते है। इसे आप आसानी से अपने घर पर बना कर खा सकते है। इसे बनाना बहुत आसान है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Spring roll बनाना सीखेंगे। साथ हम आपको Hot chilli Sauce भी बनाना सिखायेंगे।

Spring roll

Spring roll एक Chinese व्यंजन है जो आज भारत का भी एक प्रमुख dish बन गया है। यह आपको भारत के लगभग हर राज्य में मिल जायेगा। spring roll को मेयोनीज और लाल मिर्च, टमाटर की तीखी चटनी के साथ खाया जाता है। Spring roll अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। China में इसे Spring season में बनाया जाता है इसलिए इसे spring roll के नाम से जाना जाता है।

इसे बनाने के लिए इसकी पट्टी तैयार करना सबसे मुश्किल काम है क्यूंकि इसकी पट्टी पराठो की तरह मोटी नहीं होती है बल्कि इसकी पट्टी बहुत ही पतली तैयार की जाती है यदि हम इसकी पट्टी को बहुत मोटा तैयार करेंगे तो हमारा spring roll crunchy नहीं बनेगा। इसलिए हमे इसकी पट्टी बनाने के लिए बहुत सावधानियां रखनी पड़ती है। वैसे तो यह पट्टी    आपको आसानी से मार्केट में भी मिल जाएगी लेकिन आप इसे घर में भी बना सकते है।

यह भी पढ़ें-Vada Pav Recipe || वडा पाव रेसिपी

तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि

Stuffing (Spring roll) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

Stuffing (Spring roll) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 
Credit-Freepik.com
  S.N          Ingredients               Quantity
    1.            प्याज़       1 (बारीक कटा हुआ)
    2.           गाज़र        2 (slice में कटे हुए)
    3.          शिमला मिर्च        1 (slice में कटे हुए)
    4.           पत्ता गोभी         1 कप
   5.            सोया सॉस         1 बड़ा चम्मच
   6.            अदरक         1 स्पून (पेस्ट)
   7.            लहसुन         1 स्पून (पेस्ट)
   8.           हरी मिर्च           3-4
   9.          तेल या रिफाइंड          आवश्यकतानुसार
  10.            नमक           स्वादानुसार
  11.           चाट मसाला           1 टेबल स्पून
  12.             विनेगर            1 चम्मच

 

Stuffing तैयार करने की विधि 

  • Spring Roll की stuffing तैयार करने के लिए हम सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छे से धोकर इसे पतले-पतले slice में काट लेंगे।
  • अब हम एक कढाई या पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रख देंगे।
  • इसके बाद हम पैन में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे
  • जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसमें प्याज़ डाल कर इसे fry कर लेंगे
  • प्याज़ हमे ज्यादा नहीं पकाना है अब हम इसी में अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल देंगे
  • पेस्ट को कुछ देर तक पकाने के बाद हम इसमें एक-एक करके सभी सब्जियां डाल देंगे।
  • अब हम सब्जियों को आपस में मिक्स कर देंगे।
  • इसके बाद हम इसमें सोया sauce और नमक डालेंगे।
  • अब हम इसमें सिरका भी डाल देंगे।
  • सबको आपस में मिक्स करके दो से तीन मिनट तक पकने देंगे।
  • हमने सब्जियों को बहुत ज्यादा नहीं पकाना है इसे बस इतना ही पकाए की सब्जियां crunchy रह सके।
  • सब्जियां हल्की गल जाने पर हम गैस बंद कर देंगे।

अब हमारी stuffing तैयार है। अब आप अपने spring roll की Filling कर सकते है। इसके बाद हम इसकी पट्टी तैयार करेंगे।

Patti (पट्टी) तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री 

Patti (पट्टी) तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री 
Credit-Freepik.com
   S.N          Ingredients               Quantity
      1.             मैदा          1 cup
      2.            नमक        1 टेबल स्पून
      3.          बेकिंग सोडा        1 चुटकी
      4.           कॉर्न फ्लोर        आधा कप

 

 Patti (पट्टी) तैयार करने की विधि 

  • Spring Roll की पट्टी तैयार करने के लिए हम सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लेंगे।
  • इसमें हम मैदा डाल लेंगे।
  • इसी में हम नमक, बेकिंग सोडा और कॉर्न फ्लोर डाल देंगे।
  • अब हम इसमें थोड़ा-सा पानी डाल कर सबको आपस में अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • मिक्स हो जाने पर हम इसमें और पानी डालेंगे और फिर अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • बेटर हमे बहुत गाढ़ा नहीं बनाना है इसे हमे पतला ही रखना है।
  • अब हम एक पैन को गैस पर गर्म कर लेंगे।
  • जब पैन गर्म हो जाये तो हम इसमें किसी गोल गहरे चम्मच की सहायता से बेटर को डालेंगे।
  • बेटर को पैन पर डाल कर डोसा की तरह चम्मच की सहायता से गोल-गोल घुमा कर फैला लेंगे।
  • अब हम इसे एक साइड से ही पकने देंगे।
  • जब यह किनारों से थोड़ा-थोड़ा उठने लगने तो यह एक साइड पक चुका है।
  • हमे पट्टी (रैपर) को दूसरी साइड नहीं पकाना है।
  • अब हम इसे पैन में से निकाल लेंगे।

हमारी पट्टी तैयार है। अब हम आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

Spring roll बनाने की विधि 

Spring Roll बनाने के लिए हमने पहले ही इसकी stuffing और पट्टी तैयार कर ली है। अब हम इसकी filling कर के इसे fry करेंगे।

  • सबसे पहले हम पट्टी के सीध में किसी चम्मच के सहायता से इसमें stuffing भरेंगे।
  • अब हम इसे धीरे-धीरे घुमाकर इसका roll बना लेंगे
  • Fry करते समय यह किनारों पर से ना खुले इसलिए जब हम इसे roll करेंगे तो इसके किनारे वाले हिस्से मैदा का लेप लगा देंगे और पट्टियों को मोड़ कर आपस में चिपका देंगे।
  •  इसके बाद हम एक गहरी कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे
  • तेल जब गर्म हो जाये तो हम इसमें spring roll fry करने के लिए डाल देंगे।
  • spring roll को हम अच्छे से deep fry करेंगे।
  • जब यह दोनों तरफ से पक कर crunchy हो जाये तो हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे।
  • इसे जिस बर्तन में निकाले उसमें नैपकिन बिछा लें ताकि इसका सारा extra तेल निकल जाये।
  • अब हम इसे तेज़ धार वाले चाकू से मीडियम साइज़ के टुकड़ों में काट लेगे इसे आप अपने मनपसंद का shape में भी काट सकते है।

अब आपका spring roll तैयार है इसे आप मज़े से मेयोनीज़ के साथ खा सकते है।

Hot chilli Sauce 

Hot chilli Sauce 
Credit-Freepik.com
  • Hot chilli Sauce बनाने के लिए हम सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी गर्म होने के लिए डाल देंगे।
  • जब पानी गर्म हो जाये तो हम इसमें सूखी लाल मिर्च डाल देंगे।
  • मिर्च को हम 8 मिनट तक पकने देंगे।
  • इसे बाद हम इसे पानी से निकाल लेंगे और कुछ देर तक ठंडा होने के लिए रख देंगे।
  • जब यह ठंडा हो जाये तो इसे grinder की सहायता से पीस लेंगे।
  • Grind किया हुआ पेस्ट को न ज्यादा दरदरा रखे और ना ही ज्यादा बारीक
  • अब हम एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लेंगे।
  • तेल गर्म होने के बाद हम इसमें बारीक कटे हुए लहसुन डाल देंगे।
  • आप चाहे तो इसमें हल्का-सा अदरक का पेस्ट भी add कर सकते है।
  • अब हम सभी को 1 से डेढ़ मिनट तक पकाने के बाद इसमें Grind किया हुआ मिर्च डाल देंगे।
  • मिर्च को कुछ देर तक चला कर पका लेंगे।
  • इसके बाद हम इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर या Tomato sauce डाल देंगे इससे हमारा sauce थोड़ा कम तीखा बनेगा
  • इसी में हम नमक भी डाल देंगे
  • अब सभी को आपस मे मिक्स कर के इसमें एक ग्लास पानी डाल देंगे
  • पानी डालने के बाद इसे 4 से 5 मिनट तक पकने देंगे।
  • जब इसका texture गाढ़ा हो जाये तो हम गैस बंद कर देंगे।

अब हमारा Hot chilli Sauce तैयार है इसे आप मज़े से अपने Spring roll के साथ खा सकते है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप सभी को Spring roll बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप Hot chilli Sauce बनाना भी सीख गए होंगे।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

यह भी पढ़ें-Types of Gujrati Dhokla

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe